कोरोना अपडेट: देश में अब तक 14 हजार से अधिक मामले, 480 की हो चुकी है मौत, जानें किस राज्य में कैसे हैं हालात

देश में कोरोना वायरस के मामल तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के करीब एक हजार मामले सामने आ चुके हैं, वहीं अब तक देश में कुल 14 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं ।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

देश मे कोरोना पीड़ितों की संख्या 14,378 पहुंच गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक इनमें से 11,906 अभी भी कोविड-19 वायरस से पीड़ित हैं। 1992 को अस्पताल से ईलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है लेकिन मरने वालों की संख्या 480 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अंडमान निकोबार में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या 12 हो गई है। इनमें से 11 को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। उधर, आंध्र प्रदेश में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। यहां शनिवार सुबह तक 572 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं। इनमें से 36 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 14 की मौत हो गई है। अरुणाचल प्रदेश में सिर्फ 1 की कोरोना पीड़ित होने की सूचना है। असम में आंकड़ा 35 हो चुका है। यहां 5 लोगों को डिस्चार्ज किया चुका है। एक की मौत हुई है।


बिहार में स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार सुबह तक 83 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके थे । जिनमें से 37 लोगों को अभी तक डिस्चार्ज किया जा चुका है। 2 की मौत हो चुकी है। चंडीगढ़ में आंकड़ा 21 है । छत्तीसगढ़ में 36 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं। यहां 24 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।

दिल्ली में कोरोना वायरस लोगों की संख्या अब भी बढ़ रही है। अब तक जारी आंकड़े के मुताबिक 1707 लोग इस वायरस से पीड़ित हैं। 72 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। दिल्ली में 42 लोगों की मौत हुई है। गोवा में सिर्फ 7 मामले सामने आये हैं। यहां 6 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।


गुजरात में भी करोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ी है। यहां 1099 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं। 86 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 41 की मौत हो गई है। हरियाणा में यह आंकड़ा 225 पहुंच गया है। यहां 43 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां सिर्फ 3 लोगों की मौत हुई है। हिमाचल में आंकड़ा 36 हो गया है। 16 को डिस्चार्ज किया गया। एक की मौत हो गई है।

जम्मू-कश्मीर में भी कोविड-19 वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 328 हो गई है। 42 को डिस्चार्ज किया गया है। 5 की मौत हो गई है। झारखंड में यह संख्या 33 हो गई है। यहां 2 लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक में यह आंकड़ा 359 हो गया है। 89 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 13 लोगों की मौत हुई है। केरल में कोरोना पीड़ित लोगों का आंकड़ा 396 है। यहां 255 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 3 की मौत हुई है। लद्दाख में सिर्फ 18 मामले सामने आए हैं। 14 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


मध्यप्रदेश में इस वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक 1310 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं। 331 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। सिर्फ मध्यप्रदेश में 201 लोगों की मौत हो गई है। उधर मणिपुर में 2, मेघालय में 9, मिजोरम में 1 और नागालैंड में कोई मामला सामने नहीं आया है जबकि उड़ीसा में 60 लोग इस वायरस से पीड़ित है। 19 को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 1की मौत हो गई है। पुडुचेरी में सिर्फ 7 मामले सामने आए हैं।

पंजाब में यह आंकड़ा 202 पहुंच गया है। 27 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 13 की मौत हो गई है। राजस्थान में भी कोरोना का कहर साफ-साफ दिखाई पड़ रहा है। यहां 1229 लोग इस वायरस से पीड़ित हो चुके हैं। यहां 183 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 11 की मौत हुई है। तमिलनाडु में 1323 आंकड़ा पहुंच चुका है। 283 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। 15 की मौत हो गई है ।


तेलंगाना में कोरोना पीड़ितों की संख्या 766 पहुंच गयी है। 186 को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि 18 की मौत हो गई है। अब तक त्रिपुरा में सिर्फ दो मामला सामने आया है। उत्तराखंड में शनिवार सुबह तक 40 मामले सामने आये हैं। 19 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

उधर उत्तर प्रदेश में 849 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गये हैं। 82 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 14 की मौत हो गई है। पश्चिम बंगाल में यह आंकड़ा 287 पहुंच गया है। 55 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 10 की मौत हो गई है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना अटैक: भारतीय नौसेना के एक साथ 21 जवान हुए संक्रमित, अस्पताल में किया गया क्वारंटाइन, मचा हड़कंप

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 18 Apr 2020, 11:12 AM