Farmers Protest LIVE: दिल्ली पुलिस की सारी कील काट कर जाएंगे, हम ऐसे ही वापस नहीं लौटेंगे- राकेश टिकैत

इंटरनेट सेवा बंद किये जाने पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि यह वैचारिक क्रांति है, फोन-व्हाट्सएप पर नहीं चलती है। यह आधी कीमत पर फसलों की बिक्री के खिलाफ आंदोलन है। आंदोलन ठीक चल रहा है। हम ऐसे ही नहीं छोड़ेंगे। दिल्ली पुलिस की सारी कील काट कर जाएंगे।

फोटो : ANI
फोटो : ANI
user

नवजीवन डेस्क

04 Feb 2021, 10:54 PM

दिल्ली बॉर्डर पर आंदोनलकारी किसानों की हालत पर सुप्रिया सुले ने जताई चिंता, हल निकालने की मांग की

एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि 10 दलों के सांसदों ने आज गाजीपुर सीमा का दौरा किया। हमने वहां जो चीजें देखीं, वे चिंताजनक थीं। हम सिर्फ किसानों से मिलने के लिए वहां गए थे, लेकिन हमें अनुमति नहीं दी गई। वहां का माहौल राष्ट्र के हित में नहीं है। हमारा प्रयास होगा कि मसले का एक समाधान निकले। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर किसान जिस हालत में बैठे हैं, वह सही नहीं है। चर्चा के जरिये एक समाधान लाने की जरूरत है।

04 Feb 2021, 10:23 PM

दिल्ली पुलिस की सारी कील काट कर जाएंगे, हम ऐसे ही वापस नहीं लौटेंगे- राकेश टिकैत

इंटरनेट सेवा बंद किये जाने पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि यह वैचारिक क्रांति है, फोन-व्हाट्सएप पर नहीं चलती है। यह आधी कीमत पर फसलों की बिक्री के खिलाफ आंदोलन है। आंदोलन ठीक चल रहा है। हम ऐसे ही नहीं छोड़ेंगे। दिल्ली पुलिस की सारी कील काट करे जाएंगे।

04 Feb 2021, 8:19 PM

सरकार को किसानों को देशभक्ति पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है, उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाया है: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा


04 Feb 2021, 6:38 PM

किसान आंदोलन के नाम पर भारत सरकार के खिलाफ गलत प्रचार कर रहे वेस्टर्न इंटरेस्ट ऑर्गनाइजेशन : प्रवीर रंजन, दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त

04 Feb 2021, 6:14 PM

सरकार कहती है कि एक फोन कॉल की दूरी है, लेकिन अब नुकीली कील और तार से गुजरकर जाना होगा तो यह फोन कॉल बहुत दूर हो गया है: भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़


04 Feb 2021, 5:26 PM

इंटरनेशनल सेलिब्रिटी के ट्वीट पर बोले राकेश टिकैत- विदेशी कलाकारों को मैं नहीं जानता

04 Feb 2021, 5:22 PM

6 फरवरी चक्का जाम में फंसे लोगों को भोजन-पानी देकर किसान बताएंगे कृषि कानूनों की हकीकत:राकेश टिकैत

किसान संगठनों ने 6 फरवरी चक्का करने का ऐलान किया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि इस दिन चक्का जाम में फंसे लोगों को किसान भोजान-देंगे और कृषि कानूनों की हकीकत बताएंगे।


04 Feb 2021, 5:12 PM

सरकार बात नहीं कर रही क्योंकि वे इस आंदोलन को लंबा चलाना चाहते हैं, हम बातचीत के लिए कहते रहेंगे कि बात करो: राकेश टिकैत

04 Feb 2021, 5:05 PM

FIR के बाद ग्रेटा थनबर्ग ने फिर किया ट्वीट, कहा- कोई धमकी किसानों के लिए समर्थन से रोक नहीं पाएगी


04 Feb 2021, 4:45 PM

किसानों की मांगें सरकार ने मान ली हैं, उन्हें भ्रमित किया जा रहा है: केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर

केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा, “किसानों की मांग थी एमएसपी पर लिखित में और APMC मंडियां बंद नहीं होनी चाहिए। सरकार उसके लिए तैयार हो गई। कॉन्ट्रैक्ट खेती में एसडीएम को अपील का अधिकार नहीं होना चाहिए, सिविल न्यायालय को होना चाहिए, सरकार उसके लिए तैयार हो गई। फिर किसानों को भ्रमित किया जाता है।”

04 Feb 2021, 4:24 PM

सिंघु किसान प्रदर्शन स्थल पर लाइब्रेरी भी, हैं कई भाषाओं की किताबें

कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों को सिंघु बॉर्डर पर जहां कई गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाए हैं और रोजमर्रा की जरूरत की कई चीजें बांट रहे हैं। वहीं यहां पर 4 छोटे पुस्तकालय भी बनाए गए हैं, जिनमें कई भाषाओं में किताबें उपलब्ध हैं। ये लाइब्रेरी टेंट के अंदर बनाई गईं हैं।


04 Feb 2021, 4:16 PM

दिल्ली: किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट करने पर ग्रेटा थनबर्ग पर FIR दर्ज

पर्यावरण विद ग्रेटा तनबर्ग (थनबर्ग) का किसान आंदोलन के प्रति समर्थन जाहिर करना दिल्ली पुलिस को नागवार गुजरा है। पुलिस ने गुरूवार को ग्रेटा के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की है।

04 Feb 2021, 3:46 PM

बारिश और ठंड के बावजूद डटे किसान, बोले- जबतक बिल वापसी नहीं, तबतक घर वापसी नहीं

नए कृषि कानूनों के विरोध में केएमपी-केजीपी एक्सप्रेस-वे के इंटरचेंज पर चल रहा किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी है। सुबह हुई हल्की बारिश से थोड़ा व्यवधान जरुर हुआ लेकिन किसानों ने पंड़ाल पर प्लास्टिक लेयर डालकर स्थिति संभाला लिया। किसानों का कहना है कि जब तक बिल वापसी नहीं तब तक घर वापसी नहीं।


04 Feb 2021, 3:21 PM

सिंघु बॉर्डर पर किसान आज निकालेंगे कैंडल मार्च

सिंघु बॉर्डर पर आज शाम को किसान मजदूर संघर्ष कमेटी (पंजाब) द्वारा कैंडल मार्च निकाला जाएगा। किसानों का आंदोलन सिंघु बॉर्डर पर जारी है।

04 Feb 2021, 3:02 PM

चंडीगढ़: कांग्रेस नेता बीएस हुड्डा ने पार्टी विधायकों के साथ राज्यपाल के आवास तक मार्च निकाला

चंडीगढ़ में कांग्रेस नेता बीएस हुड्डा ने पार्टी विधायकों के साथ हरियाणा के विधायक के हॉस्टल से राज्यपाल के आवास तक मार्च निकाला। बीएस हुड्डा ने कहा, "हमने कई बार स्पेल सेशन के लिए कहा, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। हम अविश्वास मत के जरिए कृषि कानूनों पर चर्चा करना चाहते हैं।"


04 Feb 2021, 2:57 PM

गाजीपुर बॉर्डर की तस्वीरें देखें तो ऐसा लगता है जैसे देश का बॉर्डर हो: प्रियंका गांधी

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान जान गंवाने वाले किसान के परिजनों से रामपुर में मुलाकात करने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा, “मैंने परिवार से बात की उनका साफ कहना है कि न्यायिक जांच होनी चाहिए। हम पूरी तरह से किसानों के साथ खड़े हैं। अगर आप उस बॉर्डर (गाजीपुर बॉर्डर) की फोटो देखें तो ऐसा लगता है कि देश का बॉर्डर है।”

04 Feb 2021, 2:18 PM

किसान रवनीत इसलिए दिल्ली गए, क्योंकि उनके दिल में किसानों के लिए दर्द था: प्रियंका गांधी

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान जान गंवाने वाले किसान के परिजनों से रामपुर पहुंचकर प्रियंका गांधी ने मुलाकात की। उन्होंने कहा, “एक शहीद का परिवार उसकी शहादत को कभी नहीं भूल सकता। आपका बेटा किसानों का समर्थन करने के लिए दिल्ली गया था, लेकिन उसके साथ ऐसा हादसा हुआ कि वो वापस नहीं आया। कोई राजनीतिक साजिश के लिए वो वहां नहीं गया था, वो इसलिए गया, क्योंकि उसके दिल में किसानों के लिए दुख था।”

प्रियंका गांधी ने आगे कहा, “सरकार कानूनों को आज वापस नहीं ले रही है जबकि उनको इसे वापस लेना चाहिए। ये किसानों के साथ बहुत बड़ा जुल्म हो रहा है लेकिन इससे बड़ा जुल्म ये है कि जब सरकार शहीदों को आतंकवादी कहती है और किसान के आंदोलन को अपने लिए एक राजनीतिक साजिश की तरह देखती है।”


04 Feb 2021, 1:34 PM

गाजीपुर बॉर्डर पर लगी कीलों की जगह बदली जा रही है: दिल्ली पुलिस के आयुक्त

04 Feb 2021, 1:28 PM

गाजीपुर बॉर्डर पर विपक्षी सांसदों को रोकने पर दिल्ली पुलिस की सफाई

दिल्ली पुलिस के आयुक्त ने कहा, “संसद सदस्य विरोध स्थल (गाजीपुर सीमा) पर जाना चाहते थे। हमने उन्हें सूचित किया ऐसा संभव नहीं, क्योंकि हमने कानून और व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर सड़क पर मोर्चाबंदी की है। हमने उन्हें वैकल्पिक मार्ग से अवगत कराया और उन्हें एस्कॉर्ट करने का प्रस्ताव दिया।”


04 Feb 2021, 12:41 PM

किसानों को 6 फरवरी को चक्काजाम नहीं करना चाहिए: अनिल विज

हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने किसान आंदोलन को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन अब एक राजनीतिक प्लेटफॉर्म बन चुका है। सरकार ने अब भी बातचीत के रास्ते खुले रखे हैं, ऐसे में किसानों को 6 फरवरी को चक्काजाम नहीं करना चाहिए।

04 Feb 2021, 12:11 PM

'कृषि का मुद्दा एक राज्य का विषय है, यह समवर्ती सूची में है। राज्य सरकार की राय भी लेनी होगी'

राज्यसभा में जेडीएस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कहा कि कृषि का मुद्दा एक राज्य का विषय है, यह समवर्ती सूची में है। राज्य सरकार की राय भी लेनी होगी।


04 Feb 2021, 12:05 PM

गणतंत्र दिवस पर हिंसा के लिए किसान जिम्मेदार नहीं: पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा

जेडीएस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कहा, “हम गणतंत्र दिवस पर कुछ उपद्रवियों की कार्रवाई की निंदा करते हैं, लेकिन किसान इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं। उन्हें सजा नहीं मिलनी चाहिए। सरकार को मामले को शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करना चाहिए।”

04 Feb 2021, 11:55 AM

किसानो के मुद्दे पर AAP सांसद संजय सिंह का पीएम मोदी पर निशाना

दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों को वापिस लिए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों से पीएम मोदी की एक कॉल की अपील पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने तंज कसा है। संजय सिंह ने कहा कि एक कॉल की दूरी पर किसान ही क्यों, प्रधानमंत्री भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसान 11 बार आपके दरवाजे पर आ चुका है। एक बार प्रधानमंत्री भी कॉल कर दें। संजय सिंह ने कहा कि जब किसानों से वोट मांगने जा सकते हैं तो एक कॉल करने में कोई बुराई क्या है।


04 Feb 2021, 11:22 AM

गाजीपुर बॉर्डर पर कीलें हाटई नहीं जा रहीं, कीलों की जगह बदली जा रही: दिल्ली पुलिस

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास से कीलों के हटाए जाने की खबर पर दिल्ली पुलिस का बयान आया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि ऐसी वीडियो और तस्वीरें प्रसारित हो रही हैं, जिसमें यह दिखाया जा रहा है कि गाजीपुर बॉर्डर से कीलें हटाई जा रही हैं। कीलों की जगह बदली जा रही हैं। बॉर्डर पर तैयारियां पहले जैसी ही हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कोई घायल नहीं, रामपुर में नवरीत के परिजनों से जा रही थीं मिलने

04 Feb 2021, 11:10 AM

यूपी: रामपुर में किसान नवरीत के परिजनों से मिलने के लिए रास्ते में प्रियंका गांधी

यूपी के रामपुर में किसान नवरीत के परिजनों से प्रियंका गांधी मिलने जा रही है। वह रास्ते में हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी रास्ते में रुक कर अपने वाहन की विंडशील्ड को साफ करती नजर आईं। लो विजिबिलिटी की वजह से ड्राइवर को कार चलाने में परेशानी हो रही थी।


04 Feb 2021, 11:00 AM

गाजीपुर बॉर्डर से वापस लौटा विपक्षी दलों के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल

04 Feb 2021, 10:53 AM

ट्रैफिक मूवमेंट के लिए बंद हैं ये बॉर्डर: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस

ट्रैफिक मूवमेंट के लिए हरेवली बॉर्डर, मंगेश पुर बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, झारोदा बॉर्डर और धनसा बॉर्डर बंद हैं। यह जानकारी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दी है।

इसे भी पढ़ें: रामपुर दौरे पर प्रियंका गांधी, दिल्ली में ट्रैक्‍टर मार्च के दौरान जान गंवाने वाले किसान के परिजनों से मिलेंगी

इसे भी पढ़ें: किसान आंदोलन के बीच केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली पुलिस से वापस मांगीं DTC बसें, ड्यूटी में हो रहीं इस्तेमाल


04 Feb 2021, 10:45 AM

गाजीपुर बॉर्डर के पास जो कीलें लगाई हैं, अब हटाई जा रही हैं

04 Feb 2021, 10:25 AM

किसानों से मिलने इसलिए आए हैं ताकि हम चर्चा कर सकें: हरसिमरत कौर बादल

गाजीपुर बॉर्डर पहुंचीं शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा, “हम यहां आए हैं ताकि हम इस मुद्दे (किसानों के विरोध) पर संसद में चर्चा कर सकें, स्पीकर हमें इस मुद्दे को उठाने नहीं दे रहे हैं। अब सभी पक्ष इस बात का विवरण देंगे कि यहां क्या हो रहा है।”


04 Feb 2021, 10:14 AM

किसानों से मिलने गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे विपक्षी दलों के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका

04 Feb 2021, 10:08 AM

किसानों से मिलने गाजीपुर बॉर्डर पहुंचा विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से मिलने के लिए गाजीपुर बॉर्डर पर विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंच गया है। इस प्रतिनिधिमंडल में एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले, डीएमके सांसद कनिमोझी, एसएडी सांसद हरसिमरत कौर बादल और टीएमसी सांसद सौगत रॉय शामिल हैं।


04 Feb 2021, 10:06 AM

विपक्षी दलों के ये नेता गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों से जा रहे हैं मिलने

गाजीपुर बॉर्डर जा रहे विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल में एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले, डीएमके सांसद कनिमोझी, एसएडी सांसद हरसिमरत कौर बादल और टीएमसी सांसद सौगत रॉय शामिल हैं।

04 Feb 2021, 9:54 AM

विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल जा रहा गाजीपुर बॉर्डर, किसानों से करेगा मुलाकात

बस में सवार होकर विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल गाजीपुर बॉर्डर पर जा रहा है, जहां किसान कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि हम किसानों से मिलने के लिए जा रहे हैं। हम सभी किसानों का समर्थन करते हैं, हम सरकार से किसानों के साथ बातचीत करने का अनुरोध करते हैं और उनके साथ न्याय किया जाता है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia