मनीष सिसोदिया को जेल या बेल? आज कोर्ट में होगी पेशी, गिरफ्तारी के विरोध में AAP का देशभर में विरोध-प्रदर्शन
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर सीबीआई ने उन्हें मुख्यालय में ही रखा है। उनकी रात CBI मुख्यालय में ही कटी। सिसोदिया को आज सोमवार सुबह राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने आबकारी नीति घोटाले में एक दिन के राजनीतिक ड्रामे के बाद रविवार को गिरफ्तार कर लिया। डिप्टी सीएम को गिरफ्तार कर सीबीआई ने उन्हें मुख्यालय में ही रखा है। उनकी रात CBI मुख्यालय में ही कटी। सिसोदिया को आज सोमवार सुबह राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। ऐसे में आज तय हो जाएगा कि डिप्टी सीएम सिसोदिया जेल जाएंगे या उन्हें बेल मिलेगी।
मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ 'आप' का प्रदर्शन
वहीं मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से नाराज आम आदमी पार्टी आज देशभर में प्रदर्शन करने वाली है। स्थिति को देखते हुए राजधानी में दिल्ली पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था की रविवार रात को कमान संभाल ली है। थानाध्यक्षों समेत थाना पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया से रविवार को करीब 9 घंटे तक पूछताछ हुई थी। जिसके बाद मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी हुई। इस गिरफ्तापी के बाद आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा था, "यह लोकतंत्र के लिए काला दिन।" दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था, "मनीष बेकसूर हैं। उनकी गिरफ्तारी गंदी राजनीति है। मनीष की गिरफ्तारी से लोगों में बहुत रोष है। लोग सब देख रहे हैं। लोगों को सब समझ आ रहा है। लोग इसका जवाब देंगे। इससे हमारे हौसले और बढ़ेंगे। हमारा संघर्ष और मजबूत होगा।"
वहीं दूसरी ओर धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के 36 नेताओं को हिरासत में लिया है। सासंद संजय सिंह ने कहा कि उन्हें गिरफ्तार किया गया है। संजय सिंह के दावे पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia