मुठभेड़ में गिरफ्तार गैंगस्टर विकास के साथी श्यामू ने बताया- जिस रात 8 पुलिस कर्मियों की हुई हत्या वो कहां था

कानपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। विकास दुबे का दाहिना हाथ कहे जाने वाले अमर दुबे को ढेर करने के बाद पुलिस ने विकास दुबे के एक और साथी श्यामू बाजपेई को गिरफ्तार कर लिया है। श्यामू बाजपेई पर 25 हजार का इनाम था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे अब तक फरार है। पुलिस और विकास दुबे के बीच लुका छिपी का खेल चल रहा है। हालांकि दूसरी ओर विकास के करीबियों पर पुलिस का एक्शन जारी है। पुलिस ने 15 वॉन्टेड लोगों की लिस्ट भी जारी की है, जिसमें से एक बदमाश अमर दुबे आज सुबह मुठभेड़ में मार दिया गया। अब कानपुर में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने विकास दुबे के एक और साथी श्यामू बाजपेई को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें- कानपुर शूटआउट: गैंगस्टर विकास दुबे का करीबी अमर दुबे मुठभेड़ में मारा गया, 8 पुलिस कर्मियों की हत्या में था शामिल

हमीरपुर में विकास के करीबी अमर दुबे के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने कानपुर में श्यामू वाजपेयी का एनकाउंटर किया है। जिसमें 25 हजार का इनामी श्यामू घायल हो गया है। उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्यामू वाजपेयी ने बताया कि वो घड़ी कंपनी में लेबर है। वो उस रात वहां नहीं था, उस समय वो घर पर था। आपको बता दें, बुधवार सुबह ही गैंगस्टर विकास दुबे के दाहिने हाथ कहे जाने वाले अमर दुबे को पुलिस ने मार गिराया है। यूपी के हमीरपुर में मुठभेड़ के दौरान अमर दुबे को पुलिस ने मार गिराया गया। वहीं फरीदाबाद से पुलिस ने विकास दुबे के एक साथी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि विकास दुबे को ढूंढने के लिए अब कई राज्यों की पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर कर रही है। उधर, पुलिस ने फरीदाबाद से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम श्रवण, अंकुर और प्रभात हैं। प्रभात के पास बरामद पिस्तौल वही है, जिसे कानपुर में पुलिस से लूटा गया था। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें दिख रहे शख्स को विकास बताया जा रहा है।

आपको बता दें, पुलिस एक एक कर विकास दुबे के करीबियों को पकड़ने में लगी है। हमीरपुर के मौदाहा में मुठभेड़ में पुलिस ने जिस अमर दुबे को मार गिराया है वो विकास दुबे गैंग का शातिर बदमाश माना जाता है। 2 जुलाई की रात कानपुर देहात के बिकरू गांव में शूटआउट के मामले में भी अमर दुबे की तलाश थी। जानकारी के मुताबिक अमर दुबे, विकास के चचेरे भाई संजय दुबे का बेटा है। अमर के सगे चाचा अतुल और विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश का 3 जुलाई को पुलिस ने बिकरू गांव के पास एनकाउंटर किया था। अमर अपने चाचा अतुल दुबे के साथ विकास दुबे का मुख्य शूटर था। गौरतलब है कि कनपुर देहात के बिकरू गांव में 2 जुलाई को विकास दुबे और उसके साथियों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग की थी। इस हमले में एक डीएसपी समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। पुलिस की टीम विकास दुबे के यहां पकड़ने गई थी।

इसे भी पढ़ें- किरकिरी के बाद आखिर योगी सरकार ने STF DIG को हटाया, विकास दुबे कांड में शहीद CO के पत्र में था नाम

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 08 Jul 2020, 10:58 AM