संजय कपूर की वसीयत पर विवाद! दिल्ली कोर्ट पहुंचे करिश्मा कपूर और बच्चे, 30,000 करोड़ी प्रॉपर्टी में मांगा हिस्सा

संजय कपूर की वसीयत के मामले में उनकी मां और पत्नी प्रिया कपूर के बीच पहले से ही तनाव था, और अब यह विवाद उनके बच्चों समायरा कपूर और किआन कपूर तक फैल चुका है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की अचानक मौत के बाद उनकी 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। संजय कपूर की वसीयत के मामले में उनकी मां और पत्नी प्रिया कपूर के बीच पहले से ही तनाव था, और अब यह विवाद उनके बच्चों समायरा कपूर और किआन कपूर तक फैल चुका है। अब करिश्मा और संजय के बच्चों ने भी सौतेली मां प्रिया कपूर पर जालसाजी का आरोप लगा दिया है।

करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बच्चों समायरा कपूर और किआन कपूर ने पिता की प्रॉपर्टी को लेकर अदालत का रुख किया है। दोनों बच्चों ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की, जिसमें उन्होंने संजय कपूर की 21 मार्च 2025 को बनी वसीयत को संदिग्ध, जाली और फर्जी बताया है।


याचिका में समायरा और किआन ने यह आरोप भी लगाया है कि संजय कपूर की सौतेली पत्नी प्रिया कपूर ने सात हफ्ते तक उनकी वसीयत को छुपाकर रखा। इसके अलावा, दोनों बच्चों ने अदालत से संजय कपूर की संपत्ति में 20-20 प्रतिशत हिस्से की मांग की है। साथ ही, उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि विवाद के समाधान तक संजय कपूर की सभी संपत्तियों को फ्रीज कर दिया जाए।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia