बड़ी खबर LIVE: मस्क का ऐलान, अब सबको मिलेगा ब्लू टिक, हर महीने देने होंगे 8 डॉलर

तमाम बहसों और विवादों के बीच ट्विटर के नए बॉस एलॉन मस्क ने आखिर ऐलान कर दिया कि ब्लू टिक का मौजूदा सिस्टम खत्म होगा। जिसे भी ब्लू टिक चाहिए उसे हर महीने 8 डॉलर खर्च करने होंगे।

Getty Images
Getty Images
user

नवजीवन डेस्क

01 Nov 2022, 11:51 PM

मस्क का ऐलान, अब सबको मिलेगा ब्लू टिक, हर महीने देने होंगे 8 डॉलर

तमाम बहसों और विवादों के बीच ट्विटर के नए बॉस एलॉन मस्क ने आखिर ऐलान कर दिया कि ब्लू टिक का मौजूदा सिस्टम खत्म होगा। जिसे भी ब्लू टिक चाहिए उसे हर महीने 8 डॉलर खर्च करने होंगे। उन्होंने ताजा ट्वीट में कहा है कि ट्विटर का अमीर-गरीब के बीच फर्क वाला सिस्टम कि किसे ब्लू टिक मिलेगा किसे नहीं, एकदम बकवास है। अब जिसे भी ब्लू टिक चाहिए, हर महीने 8 डॉलर चुकार हासिल किया जा सकता है।

01 Nov 2022, 10:56 PM

लुधियाना में आज पूर्व कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ  प्रदर्शन किया

01 Nov 2022, 10:54 PM

पंजाब के पठानकोट में जमीन विवाद में कुछ लोगों ने एक महिला को लाठी-डंडों से पीटा


01 Nov 2022, 10:53 PM

अवंतिपोरा मुठभेड़ में ढेर तीन आतंकियों में एक की पहचान लश्कर कमांडर मुख्तार भट के रूप में हुई

01 Nov 2022, 10:51 PM

आज से मुंबई में सभी कार यात्रियों के लिए सीटबेल्ट अनिवार्य हुआ, लोगों ने किया स्वागत


01 Nov 2022, 10:51 PM

लखनऊ के लुलु मॉल ने एक रीले में सबसे ज्यादा लोगों द्वारा तेल के दिये पक जलाने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का दावा किया

01 Nov 2022, 8:55 PM

जम्मू-कश्मीर के अवंतिपोरा में एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर, शिनाख्त की प्रक्रिया जारी


01 Nov 2022, 8:53 PM

BJP और TRS साथ मिलकर काम करते हैं, KCR सीधे पीएम मोदी के संपर्क हैंः राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज तेलंगाना में कहा कि जब भी संसद में कोई बिल आता है तो टीआरएस बीजेपी का समर्थन करती है और विपक्ष के मुद्दों से ध्यान भटकाती है। बीजेपी और टीआरएस मिलकर काम करते हैं। आपके सीएम केसीआर चुनाव से पहले ड्रामा करते हैं लेकिन वह सीधे पीएम मोदी के साथ हैं। पीएम मोदी आपके सीएम को फोन पर ऑर्डर देते हैं।

01 Nov 2022, 8:34 PM

पीएम मोदी को मोरबी जैसे कई पुलों का उद्घाटन करना है, इसलिए गुजरात चुनाव का ऐलान नहीं हो रहा- खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी पिछले 6 दिनों से गुजरात के दौरे पर हैं। हिमाचल प्रदेश के लिए चुनाव का ऐलान हो गया, लेकिन गुजरात के लिए मतदान कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है क्योंकि पीएम मोदी को वहां मोरबी जैसे कई और पुलों का उद्घाटन करना है।


01 Nov 2022, 7:06 PM

पंजाब के लुधियाना में गैस रिसाव से कई लोग बेहोश, ऑक्सीजन बनाने वाली फैक्ट्री में हुआ हादसा

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में मंगलवार को गियासपुरा इलाके में ऑक्सीजन बनाने वाली एक फैक्ट्री में गैस रिसाव के कारण कई लोग बेहोश हो गए। बेहोश होने वालों में ज्यादातर फैक्ट्री के कर्मचारी थे। पांच लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिसाव तब हुआ जब टैंकर ट्रक से फैक्ट्री टैंकर में गैस स्थानांतरित की जा रही थी।

01 Nov 2022, 6:53 PM

मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर एसआरए फ्लैट्स घोटाला मामले में समन पर दादर पुलिस स्टेशन में हाजिर होने पहुंचीं


01 Nov 2022, 6:51 PM

विशेष PMLA कोर्ट ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री के बेटे सलिल देशमुख को जमानत दी

01 Nov 2022, 6:49 PM

कर्नाटक रत्न पुरस्कार समारोह में अभिनेता रजनीकांत, जूनियर NTR हुए शामिल

कर्नाटक रत्न पुरस्कार समारोह में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के साथ अभिनेता रजनीकांत, जूनियर एनटीआर और अन्य शामिल हुए। राज्य सरकार दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार को आज मरणोपरांत कर्नाटक रत्न से सम्मानित करेगी।


01 Nov 2022, 6:18 PM

राजस्थान सरकार राज्य में महिलाओं को देगी स्मार्टफोन, उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाएगी

राजस्थान सरकार राज्य में महिलाओं को स्मार्टफोन देगी, उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जाएगा। इसे दिसंबर में लागू कर दिया जाएगा। स्मार्टफोन में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी होगी जो राज्य को आगे बढ़ने में मदद करेगी।

01 Nov 2022, 6:17 PM

पीएम मोदी ने मोरबी पुल हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों से की मुलाकात


01 Nov 2022, 5:47 PM

पीएम मोदी ने मोरबी पुल हादसे की घटना पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की

01 Nov 2022, 5:41 PM

अमरावती के पिंपलविहिर में राज्य परिवहन की बस में आग लगी, सवार सभी 35 यात्री सुरक्षित


01 Nov 2022, 5:39 PM

कर्नाटक के चामराजनगर में एक उत्सव के दौरान मंदिर के रथ का पहिया टूटने के कारण श्रद्धालु बाल-बाल बचे

01 Nov 2022, 5:17 PM

पीएम मोदी मोरबी हादसे में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिवार के 26 लोगों से मुलाकात करेंगे


01 Nov 2022, 4:54 PM

गुजरात: मोरबी सिविल अस्पताल में भर्ती घायलों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

01 Nov 2022, 4:53 PM

तेलंगाना: नलगोंडा में मुनुगोड़े उपचुनाव प्रचार के आखिरी दिन कथित तौर पर टीआरएस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई


01 Nov 2022, 4:44 PM

बीजेपी के हिमाचल प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया

बीजेपी के हिमाचल प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह को आगामी राज्य विधानसभा चुनावों में पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के लिए अगले 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

01 Nov 2022, 4:39 PM

प्रधानमंत्री मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मोरबी में दुर्घटनास्थल पर पहुंचे जहां खोज और बचाव अभियान जारी है

प्रधानमंत्री मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मोरबी में दुर्घटनास्थल पर पहुंचे जहां खोज और बचाव अभियान जारी है। 30 अक्टूबर को मोरबी में केबल ब्रिज गिरने की घटना हुई थी, हादसे में मरने वालों की वर्तमान संख्या 135 है।


01 Nov 2022, 4:26 PM

गुजरात: प्रधानमंत्री मोदी मोरबी में दुर्घटनास्थल पर पहुंचे जहां खोज और बचाव अभियान जारी है 

01 Nov 2022, 4:20 PM

मोरबी पुल हादसा : गुजरात के मुख्यमंत्री को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं : केजरीवाल

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि मोरबी पुल गिरने के बाद भूपेंद्र पटेल को गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।


01 Nov 2022, 4:19 PM

गुजरात: प्रधानमंत्री मोदी मोरबी में दुर्घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं जहां खोज और बचाव अभियान जारी है

गुजरात: प्रधानमंत्री मोदी मोरबी में दुर्घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं जहां खोज और बचाव अभियान जारी है।

01 Nov 2022, 3:55 PM

गिरिधर अरमाने ने रक्षा सचिव के रूप में कार्यभार संभाला

आंध्र प्रदेश कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी गिरिधर अरमाने ने मंगलवार को रक्षा सचिव के रूप में कार्यभार संभाला।


01 Nov 2022, 3:39 PM

शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्रिंसिपल समेत 4 शिक्षक किए गए सस्पेंड

उत्तरकाशी जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जेमर में दिवाली की छुट्टी के बादजब छात्र अंग्रेजी का पेपर देने पहुंचे तो स्कूल बंद था। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब कोई शिक्षक नहीं आया तो छात्र बिना पेपर दिए लौट गए थे।

इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर मुख्य गेट पर ताला लगा दिया था। दिवाली अवकाश समाप्त होने के बाद भी स्कूल नहीं पहुंचने वाले राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जेमर के प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। 

01 Nov 2022, 3:28 PM

केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में BJP के निर्माणाधीन दफ्तर पर की कार्रवाई, 5 लाख का जुर्माना भी ठोका

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने डीडीयू मार्ग स्थित बीजेपी के निर्माणाधीन दफ्तर पर चल रहे निर्माण कार्य को न सिर्फ बंद करा दिया, बल्कि 5 लाख का जुर्माना भी लगाया है। दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए निर्माण और विध्वंस कार्यों पर रोक लगाई गई है।


01 Nov 2022, 3:18 PM

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मोरबी ब्रिज हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी को शोक संदेश भेजा

01 Nov 2022, 2:23 PM

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों आर आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, अनंतनाग के बिजबेहरा के सेमथान में आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर हैं।


01 Nov 2022, 1:47 PM

मोरबी पुल हादसा: न्यायिक जांच की याचिका पर 14 नवंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

01 Nov 2022, 1:46 PM

पंजाब के लुधियाना में ऑक्सीजन मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में लिक्विड कार्बन डाइऑक्साइड गैस लीक

पंजाब के लुधियाना में ऑक्सीजन मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में लिक्विड कार्बन डाइऑक्साइड गैस लीक हुई है। पंजाब पुलिस ने फैक्ट्री के आसपास के इलाके को सील किया। एडीसी जर्नल राहुल चाबा ने कहा, "यहां 12 टन लिक्विड कार्वन डाई आक्साइड का एक टेंकर आया और उस दौरान सेफ्टी वाल्व से गैस लीक हो गई।"


01 Nov 2022, 1:19 PM

आगामी दशकों में भारत की आबादी के तेज गति से बढ़ने का अनुमान है- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

01 Nov 2022, 1:09 PM

हरियाणा, केरल, पंजाब, आंध्र प्रदेश, एमपी, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के लोगों को  उनके स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं- राहुल गांधी


01 Nov 2022, 12:21 PM

सुबह में जो शव थे उन्हें परिवारों को सौंप दिया गया, अधिकतर की मृत्यु डूबने के कारण ही हुई: चिकित्सा अधीक्षक, मोरबी सिविल अस्पताल 

01 Nov 2022, 11:56 AM

मोरबी पुल ढहने के बाद आपदा क्षेत्र का हवाई फुटेज


01 Nov 2022, 11:40 AM

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में आग लग गई है, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अब तक तीन लोगों को बचा लिया गया है, कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी।

01 Nov 2022, 10:38 AM

मोरबी केबल ब्रिज हादसे में घायल युवक ने बताई आपबीती

मोरबी केबल ब्रिज हादसे में घायल एक युवक ने बताया, “हम 6 लोग गिरे थे उसमें से 5 ही बच पाए और एक की मृत्यु हो गई। मुझे तैरना आता था तो मैंने और मेरे दोस्त ने करीब 50-60 लोगों को बचाया। लोगों को बचाने के समय मुझे भी चोटें आई हैं।”


01 Nov 2022, 10:37 AM

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में बड़ी संख्या में प्रवासी साइबेरियन पक्षी देखे जा रहे

01 Nov 2022, 10:17 AM

रोहित की माताजी से मिल कर, यात्रा के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे कदमों को नया साहस, और मन को नई शक्ति मिली- राहुल गांधी 

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “रोहित वेमुला, सामाजिक भेदभाव और अन्याय के विरुद्ध मेरे संघर्ष का प्रतीक है, और रहेगा। रोहित की माताजी से मिल कर, यात्रा के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे कदमों को नया साहस, और मन को नई शक्ति मिली।”


01 Nov 2022, 9:40 AM

मोरबी पुल हादसे के चलते कांग्रेस ने अपनी 5 परिवर्तन संकल्प यात्राएं की स्थगित- अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुजरात के अहमदाबाद में कहा, “आज हमारी 5 यात्रा निकलने वाली थी, लेकिन मोरबी हादसे को देखते हुए सभी यात्रा स्थगित की गई, लेकिन बीजेपी के कार्यक्रम चल रहे हैं। मुझे दुख हुआ की पीएम कार्यक्रम कर रहे थे। हमें उम्मीद थी कि मोरबी हादसे को देखते हुए बीजेपी अपने कार्यक्रम स्थगित करेगी।”

01 Nov 2022, 9:15 AM

गुजरात में मोरबी की घटना स्थल पर खोज और बचाव अभियान जारी 


01 Nov 2022, 8:54 AM

दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता लगातार गिर रही

दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता लगातार गिर रही है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) वर्तमान में नोएडा (UP) में 444 गंभीर श्रेणी में ,धीरपुर (दिल्ली) में 594 गंभीर श्रेणी में और गुरुग्राम (हरियाणा) में बहुत खराब श्रेणी में 391 है।दिल्ली का समग्र AQI आज सुबह 385 बहुत खराब श्रेणी में है।

01 Nov 2022, 8:33 AM

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मोरबी पुल हादसा मामला 

सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर मोरबी पुल हादसे की जांच सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में तत्काल एक न्यायिक आयोग नियुक्त करने का निर्देश देने की मांग की गई है।


01 Nov 2022, 8:18 AM

प्रियंका चोपड़ा ने मोरबी ब्रिज गिरने की घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया

01 Nov 2022, 8:11 AM

गुजरात: मोरबी की घटना स्थल पर बचाव अभियान फिर से शुरू, भारतीय नौसेना और एनडीआरएफ की टीमें तैनात


01 Nov 2022, 8:10 AM

दिल्ली में आज भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में

01 Nov 2022, 7:44 AM

देश में LPG सिलेंडर के घटे दाम, जानें नई कीमत

एलपीजी सिलेंडर के दाम घट गए हैं। यह कटौती देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में हुई है। आज से 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 115.50 रुपये सस्ता हो गया है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia