यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली देखिए! सरकारी अस्पताल में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में कराई गई बच्चे की डिलीवरी

जैसे ही यह खबर सुर्खियां बनी सोनभद्र के सीएमओ अशोक कुमार सामने आए और पूरे मामले पर सफाई दे डाली। उन्होंने कहा कि बिजली जाने और जनरेटर चालू करने के बीच के समय में यह डिलीवरी हुई थी। ऐसा आगे न हो इसलिए हमने प्रसव केंद्र में एक इनवर्टर की व्यवस्था कर दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। अक्सर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों से बदहाली की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। ताजा बदहाली की तस्वीर सोनभद्र के सिविल अस्पताल में सामने आई है। यहां बिजली न होने की वजह से डॉक्टरों ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में बच्चे की डिलीवरी कराई। खुद पीड़िता के भाई ने पूरे मामले को उजाकर किया है। पीड़िता के भाई ने बताया, “बिजली जाने की वजह से अंधेरे में मेरी बहन की डिलीवरी हुई। यहां जनरेटर वगैहर सब है लेकिन, उसके बाद भी ऐसा हुआ।"

जैसे ही यह खबर सुर्खियां बनी सोनभद्र के सीएमओ अशोक कुमार सामने आए और पूरे मामले पर सफाई दे डाली। उन्होंने कहा कि बिजली जाने और जनरेटर चालू करने के बीच के समय में यह डिलीवरी हुई थी। ऐसा आगे न हो इसलिए हमने प्रसव केंद्र में एक इनवर्टर की व्यवस्था कर दी है। यहां सोलर पैनल भी है जो काफी सयम से खराब है जिसकी सूचना अभी मिली है। इसको जल्द ठीक कराया जाएगा। सवाल यह है कि बिजली जाने और जनरेटर चालू करने के बीच में इतना समय लग गया कि बच्चे की डिलीवरी हो गई? सवाल यह भी है कि अगर काफी दिनों से अस्पताल का सोलर पैनल खराब नहीं था तो उसे ठीक क्यों नहीं कराया गया। आखिर इस लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है?

ये भी पढ़ें: अजब यूपी की गजब कहानी! जिला अस्पताल में मरीजों के बेड पर ‘लेट’ गया कुत्ता, CMO ने कहा- ये बहुत...

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia