मध्य प्रदेशः देवास में बीजेपी की तिरंगा यात्रा पर मधुमक्खियों का हमला, 40 कार्यकर्ता घायल, एक की हालत गंभीर

बीजेपी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा ने बताया कि तिरंगा यात्रा के साथ डीजे उपकरण लेकर जा रही गाड़ी एक पेड़ पर बने मधुमक्खी के छत्ते से टकरा गई, जिसके बाद सैकड़ों मधुमक्खियों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया।

मध्य प्रदेशः देवास में बीजेपी की तिरंगा यात्रा पर मधुमक्खियों का हमला, 40 कार्यकर्ता घायल, एक की हालत गंभीर
i

मध्य प्रदेश के देवास जिले में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बीजेपी द्वारा शुक्रवार को निकाली जा रही तिरंगा यात्रा पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया जिससे करीब 40 पार्टी कार्यकर्ता घायल हो गए। इनमें से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीजे वाली गाड़ी पेड़ पर मधुमक्खी के छत्ते से टकराई

मधुमक्खियों के हमले से घायलों में शामिल बीजेपी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा ने बताया, "तिरंगा यात्रा के साथ डीजे उपकरण लेकर जा रही गाड़ी एक पेड़ पर बने मधुमक्खी के छत्ते से टकरा गई, जिसके बाद सैकड़ों मधुमक्खियों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। हमारे 40 से 50 कार्यकर्ता उनके डंक घायल हो गए।"


बचने के लिए सोयाबीन के खेत में छिपे बीजेपी कार्यकर्ता

शर्मा ने बताया कि घायल बीजेपी कार्यकर्ता अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि विजयागंज मंडी क्षेत्र में मोटसाइकिल से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में 500 से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ता शामिल थे। उन्होंने बताया, ‘‘मधुमक्खियों का हमला होते ही कई कार्यकर्ता सोयाबीन के खेत में छिप गए। उन्हें बाद में वहां से निकाला गया।"

इसे भी पढ़ेंः हल्द्वानी में खड़गे की सभा वाली जगह के 'शुद्धिकरण' पर कांग्रेस का विरोध, हर जिले में मार्च और सत्याग्रह का ऐलान

एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय अस्पताल के डॉ. कमल किशोर के अनुसार मधुमक्खियों के हमले में घायल छह लोगों को अस्पताल लाया गया है। उन्होंने बताया, ‘‘इनमें से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसे करीब 200 मधुमक्खियों ने काटा है। इलाज के बाद अन्य सभी घायलों की हालत फिलहाल सामान्य है।’’

इसे भी पढ़ेंः खड़गे ने अरुणाचल में चीन की 'आक्रामकता' पर पीएम से मांगा जवाब, राहुल गांधी ने मोदी सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए