मध्य प्रदेश चुनावः मोदी के मंत्री तोमर के बेटे ने की करोड़ों की डील, वायरल वीडियो में बात करने वाले शख्स का दावा

जगमनदीप ने दावा किया कि पैसों का लेनदेन गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा के सहयोग से होता था। उसने कहा कि सिरसा नकदी लेकर वायर के जरिए पैसा मंत्री के बेटे को दे देता था। उसने कहा कि यह 500 करोड़ का मामला नहीं है। यह 10 हजार करोड़ का मामला है।

मोदी के मंत्री तोमर के बेटे ने की करोड़ों की डील, वायरल वीडियो में बात करने वाले शख्स का दावा
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मोदी सरकार में मंत्री और मुरैना की दिमनी सीट से बीजेपी के उम्मीदवार नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर का करोड़ों रुपये का लेनदेन करते हुए वीडियो वायरल होने के मामले में नया खुलासा हुआ है। अमर उजाला के अनुसार, इन वीडियो में देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर से बातचीत करने वाले शख्स शख्स ने एक नया वीडियो जारी कर पिछले दोनों वीडियो में तोमर के बेटे से करोड़ो रुपये के लेने की पुष्टि की है। हालांकि, बीजेपी ने दोनों वायरल वीडियो को फर्जी बताया है। वहीं, कांग्रेस जांच की मांग कर रही है। हालांकि, नवजीवन इन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

अमर उजाला के अनुसार, अब सामने आए तीसरे वीडियो में बातचीत करने वाला शख्स खुद को कनाडा वासी जगमनदीप सिंह बता रहा है। वीडियो में वह कहता है कि 4-5 दिन से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वह वीडियो केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र सिंह तोमर का ही है। वीडियो में दूसरी आवाज मेरी है और वीडियो मेरे घर में बना है। वीडियो की बातचीत सही है। उसमें खनन की एक कंपनी से पैसे का लेन-देन हुआ है। जगमनदीप सिंह का दावा है कि उसकी देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर से 2018 में दोस्ती हुई थी। वह लॉकडाउन के समय मार्च 2020 को देवेंद्र प्रताप से मिलने भारत भी आया था।

मध्य प्रदेश चुनावः मोदी के मंत्री तोमर के बेटे ने की करोड़ों की डील, वायरल वीडियो में बात करने वाले शख्स का दावा
फोटोः सोशल मीडिया

वीडियों जगमनदीप नाम के इस शख्स ने कहा कि वह कनाडा में गांजा और भांग की खेती करता है। तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह को भी गांजा और भांग की खेती करनी थी। उस समय देवेंद्र प्रताप ने गांजा की खेती करने की इच्छा जताई थी, लेकिन पैसा आने पर खेती में लगाने की बात कही थी। वीडियो में शख्स बताता है कि पैसों का लेनदेन गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा के सहयोग से होता था। उसने कहा कि सिरसा नकदी लेकर वायर के जरिए यह पैसा मंत्री के बेटे को दे देता था। उसने कहा कि यह 500 करोड़ का मामला नहीं है। यह 10 हजार करोड़ का मामला है।

इसे भी पढ़ेंः मंत्री नरेंद्र तोमर के बेटे का वीडियो वायरल, करोड़ों रुपए के लेनदेन की हो रही बात, कांग्रेस बोली- मामले की निष्पक्ष जांच हो

वीडियो में शख्स देवेंद्र सिंह तोमर की पत्नी हर्षिनी का भी जिक्र कर उनके साथ चैट को दिखाता है। जगमनदीप आगे कहता है कि उसके द्वारा 100 एकड़ जमीन बेनामी कंपनियों के नाम पर खरीदी गई है। वायरल वीडियो में एयरपोर्ट पर रुकी पार्सल के जिक्र पर उसने कहा कि उसमें मेकअप और गांजा था। वीडियो में त्यागी नाम के शख्स के जिक्र पर उसने कहा कि उनके पास उनके प्रूफ हैं। शख्स वीडियो बनाने वाले का नाम नहीं बताने की बात करते हुए कहता है कि उसके दादा फ्रीडम फाइटर थे। लेकिन उसके पिता राजनीति में नहीं गए तो वे कनाडा आकर बस गए।

इसे भी पढ़ेंः मध्य प्रदेश चुनावः BJP नेता के बेटे का करोड़ों के लेन-देन का एक और वीडियो वायरल, कांग्रेस ने पूछा- कहां है ED-CBI

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia