कांग्रेस की आज कमान संभालने से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि

मल्लिकार्जुन खड़गे आज पार्टी के नए अध्यक्ष की कमान संभाल लेंगे। नया कार्यभार संभालने से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे राजघाट जाकर पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

फोटो: INC
फोटो: INC
user

नवजीवन डेस्क

मल्लिकार्जुन खड़गे आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे। इससे पहले मल्लिकार्जुन खड़गे राजघाट जाकर पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। वहीं खड़गे ने शांति वन में जाकर जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी स्मारक पर राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

कांग्रेस की आज कमान संभालने से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस की आज कमान संभालने से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस की आज कमान संभालने से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस की आज कमान संभालने से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि

गौरतलब है कि कर्नाटक के दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले 80 वर्षीय खड़गे ने 17 अक्टूबर को हुए ऐतिहासिक चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी 66 वर्षीय थरूर को मात दी थी। इस चुनाव में खड़गे ने शशि थरूर को 6,825 वोट से मात दी थी। खड़गे को 7897 वोट मिले थे। वहीं, शशि थरूर के खाते में 1072 वोट आए थे।


जानें मल्लिकार्जुन खड़गे के बारे में

खड़गे एक ‘सेल्फ मेड मैन’ हैं जो बौद्ध धर्म को मानते हैं और बहुभाषाविद हैं। खड़गे कन्नड़ के अलावा अंग्रेजी और मराठी, उर्दू, तेलुगू और हिंदी जैसी 6 अन्य भाषाओं में भी प्रवीण हैं। खड़गे कर्नाटक से ऐसे दूसरे नेता हैं जो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर पहुंचे हैं। उनसे पहले कर्नाटक के ही एस निजलिंगप्पा 1968 में पार्ची अध्यक्ष बने थे। इसके अलावा जगजीवन राम के बाद खड़गे पार्टी के दूसरे दलित अध्यक्ष भी हैं।

खड़गे हॉकी, फुटबॉल और कबड्डी के खिलाड़ी रहे हैं और उनह्ने कानून की पढ़ाई की है। वे डॉ मनमोहन सिंह की सरकार में केंद्रीय श्रम मंत्री के पद पर रह चुके हैं। कर्नाटक में खड़गे को सोलीलादा सरदारा यानी अविजित योद्धा के तौर पर पुकारा जाता है। 2019 में चुनाव हारने के पहले अपने 50 साल के राजनीतिक जीवन में खड़गे कोई चुनाव नहीं हारे हैं। उन्होंने कर्नाटक विधानसभा में लगातार 12 चुनाव जीते थे।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे: यह चुनाव 'मेरे' नहीं बल्कि 'हमारे' लिए था

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */