मोदी-शाह ने पिछले 12 साल से देश को डरा-धमका कर रखा था, लेकिन अब डरने की बारी उनकी हैः संजय राउत

संजय राउत ने कहा कि ये जो संघर्ष है, राहुल गांधी के नेतृत्व में, वो जारी रहेगा, दिल्ली में रहेगा, राज्यों में रहेगा, हर शहर में रहेगा। और हम सारे लोग एक साथ हैं और एक साथ रहेंगे। हम सब मिलकर संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

मोदी-शाह ने पिछले 12 साल से देश को डरा-धमका कर रखा था, लेकिन अब डरने की बारी उनकी हैः संजय राउत
i

ज्ञानेश कुमार ने पूरे सिस्टम का अपराधीकरण कर दिया

मोदी-शाह ने 12 साल से देश को डराकर रखा था

अब मोदी और शाह की डरने की बारी, छिपकर बैठे हैं

राहुल गांधी के नेतृत्व में वोट चोरी के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा

शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एक ऐसे ‘‘माफिया’’ हैं जिन्होंने पूरे सिस्टम का अपराधीकरण कर दिया है। साथ ही राउत ने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह ने पिछले 12 साल से देश को डरा-धमका रखा था, लेकिन अब डरने की बारी उनकी है।

इसे भी पढ़ेंः वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष एकजुट, राहुल बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए जारी रहेगा संघर्ष, दोषियों को मिलेगी सजा

ज्ञानेश माफिया, पूरे सिस्टम का अपराधीकरण किया

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर विपक्षी नेताओं के लिए आयोजित चाय पार्टी के बाद साझा प्रेस कांफ्रेंस में संजय राउत ने कहा कि ज्ञानेश कुमार एक माफिया हैं। वह एक ऐसा माफिया है, जिसने पूरे सिस्टम का अपराधीकरण कर दिया है। और ऐसे माफिया से कैसे लड़ना है और कैसे निपटना है, हमको मालूम है।


अब मोदी और अमित शाह की डरने की बारी

संजय राउत ने यह भी दावा किया कि पिछले 12 साल तक प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने देश को डराकर, धमका कर रखा था, लेकिन अब डरने की बारी उनकी है। अब डरकर बैठे हैं। पूरा हजारों की फौज दिल्ली में लगाकर अंदर डरकर बैठे हैं। ये जो संघर्ष है, राहुल गांधी के नेतृत्व में, वो जारी रहेगा, दिल्ली में रहेगा, राज्यों में रहेगा, हर शहर में रहेगा। और हम सारे लोग एक साथ हैं और एक साथ रहेंगे। हम सब मिलकर संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे।’’

इसे भी पढ़ेंः अब बीजेपी के सहयोगी भी प्रदर्शनकारियों के निशाने पर, नीतीश, चिराग और नायडू भी वोट चोरों की फेहरिस्त में

मोदी, शाह और ज्ञानेश के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा

बाद में मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने कहा, "राहुल जी ने आज की बैठक बुलाई थी और सभी नेताओं को बुलाया था- तमाम विपक्ष के नेता और सांसद हाई टी के लिए मौजूद थे और यह एक बहुत अच्छी मीटिंग थी। चर्चा हुई, और आगे के रास्ते के बारे में सभी के सुझाव और उनके अपने-अपने विचारों पर ध्यान दिया गया। हालांकि, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, पीएम मोदी और शाह के खिलाफ चल रहा संघर्ष जारी रहेगा- देश की राजधानी और दूसरी जगहों पर भी।"


राहुल गांधी के आवास पर बैठक में जुटे विपक्षी नेता

इससे पहले राहुल गांधी के आवास पर चाय पर बैठक के बाद विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन को मिलकर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। राहुल गांधी ने कहा कि देश में लोकतंत्री की बहाली के लिए, संविधान को बचाने के लिए लड़ाई जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि वोट चोरी और लोकतंत्र पर हमला करने वालों को सजा मिलेगी।

ये भी पढ़ें : लोकतंत्र बचाने के लिए फिर सड़क पर उतरा विपक्ष, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, देखें तस्वीरें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए