लोकतंत्र बचाने के लिए फिर सड़क पर उतरा विपक्ष, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, देखें तस्वीरें
इंडिया ब्लॉक नेताओं ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालकर देश की सबसे बड़ी अदालत में एसआईआर रद्द करने और वोट चोरी रोकने की याचिकाएं दायर कीं। इस मार्च में भारी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हिस्सा लिया। देखिए तस्वीरें
राहुल गांधी ने मार्च से पहले कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने आह्वान किया कि लोकतंत्र बचाने और संविधान की रक्षा करने के लिए सभी लोगों को साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए सभी दलों का स्वागत है

इसके बाद राहुल गांधी कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जहां इंडिया ब्लॉक के सभी नेता मौजूद थे। कंस्टीट्यूशन क्लब से एक बस में सवार होकर नेता बाराखम्बा रोड की तरफ रवाना हुए जहां से सुप्रीम कोर्ट के लिए मार्च शुरु होना था। बस में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, नेहा बोरा, योगेंद्र यादव और अन्य नेता सवार थे।

इस बीच बाराखम्बा रोड पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने पहरा लगा रखा था।

इस दौरान तमाम कार्यकर्ता, युवा और समाजसेवी बाराखम्बा रोड पर जमा होना शुरु हो गए थे। कई लोग हाथों में प्लेकार्ड लिए वोट चोरी के मुद्दों को रेखांकित कर रहे थे।

नेताओं की बस बाराखम्बा रोड पहुंचने तक वहां काफी भीड़ जमा हो गई थी।


बस के अंदर से आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा अपने खास अंदाज में लोगों का अभिवादन करती नजर आईं। उनके ठीक पीछे वाली सीट पर सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव बैठे थे।

इस दौरान कई कार्यकर्ता हाथ में ऐसा बैनर लिए हुए थे जो अभी तक किसी प्रोटेस्ट में नहीं दिखा था। इस पर बीजेपी के तीन सहयोगी दलों एलजेपी के चिराग पासवान, टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू और जेडीयू के नीतीश कुमार की तस्वीरें थीं। साथ ही स्लोगन लिखा था, "ये भी लोकतंत्र के दुश्मन, वोट चोरी में शामिल"

यहां से नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के लिए पैदल मार्च शुरु किया

मार्च के दौरान लोग संविधान के मुख्य कवर का विशाल बैनर लिए आगे बढ़ रहे थे





इस मार्च में तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी, सपा नेता अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, आइसा की नेहा बोरा समेत कई दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया।


प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
