एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग ने दिया इस्तीफा, 'चीनी जासूस' से अफेयर पड़ा भारी

एनवीडिया के सीईओ रहते जेन्सेन हुआंग की चीन की कथित जासूस एलिस हुआंग के साथ एक वीडियो क्लिप वायरल हुई थी, जिसके बाद उनके अफेयर का खुलासा हुआ। इस खुलासे के बाद हुआंग राष्ट्रीय सुरक्षा जांच के घेरे में भी फंस गए हैं।

एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग ने दिया इस्तीफा, 'चीनी जासूस' से अफेयर पड़ा भारी
i

एनवीडिया के सीईओ जेनसेन हुआंग ने अफेयर विवाद के बीच पद से इस्तीफा दिया

चीनी जासूस के साथ अफेयर के खुलासे से छिड़े विवाद के बीच पद से इस्तीफा दिया

चीनी जासूस से अफेयर के खुलासे के बाद हुआंग राष्ट्रीय सुरक्षा जांच के घेरे में भी फंसे

चिप विनिर्माता एनवीडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जेनसेन हुआंग ने अफेयर विवाद के बीच पद से इस्तीफा दे दिया है। जेन्सेन हुआंग ने एक कथित चीनी जासूस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के खुलासे के बाद छिड़े विवाद के बीच पद से इस्तीफा दिया है। खबरों के मुताबिक, एनवीडिया ने मौजूदा कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य वित्तीय अधिकारी कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया है।

हुआंग राष्ट्रीय सुरक्षा जांच के घेरे में भी फंसे

एनवीडिया के सीईओ रहते जेन्सेन हुआंग की चीन की कथित जासूस एलिस हुआंग के साथ एक वीडियो क्लिप वायरल हुई थी, जिसके बाद  उनके अफेयर का खुलासा हुआ। इस खुलासे से हुआंग ही नहीं, पूरी कंपनी चर्चा का विषय बन गई। चीन की जासूस एलिस हुआंग के साथ अफेयर के खुलासे के बाद हुआंग राष्ट्रीय सुरक्षा जांच के घेरे में भी फंस गए हैं।


हुआंग ने एलिस के साथ अपने रिश्ते की बात स्वीकार की

हुआंग ने सिंगापुर स्थित डेटा सेंटर कंपनी 'मेगास्पीड' की सीनियर एग्जीक्यूटिव, एलिस हुआंग के साथ अपने रिश्ते की बात स्वीकार कर ली है। 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 और 2025 में ताइपे में इन दोनों की एक साथ तस्वीरें ली गई थीं। खबरों के मुताबिक, इस साल अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने एक मेमो जारी किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि एलिस हुआंग चीन के लिए जासूस के तौर पर काम करती थीं। इसके बाद एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग ने रविवार को कंपनी के कर्मचारियों को भेजे एक नोट में एलिस हुआंग के साथ अपने रिश्ते की बात कबूल की।

इसे भी पढ़ेंः एनवीडिया के CEO के चीनी एजेंट से संबंधों की जांच कर रहा FBI, ट्रंप बोले- चिंता की कोई बात नहीं

हुआंग का एक और अफेयर सामने आया

एलिस हुआंग के साथ अफेयर से उठा विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि ताजा रिपोर्ट्स में हुआंग का एक और अफेयर सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि जेनसन हुआंग का अपने ही दफ्तर में काम करने वाली हेल्थकेयर की वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ भी अफेयर था। रिपोर्ट में बताया गया है कि किम्बर्ली पॉवेल उन 60 कर्मचारियों में से एक हैं जो सीधे जेनसन हुआंग को रिपोर्ट करते हैं।

इसे भी पढ़ेंः NVidia के CEO का एक और अफेयर आया सामने, एक अन्य कर्मचारी के साथ होटल में पकड़े गए थे जेनसन हुआंग!


अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की जांच जारी

एक दिन पहले इस दूसरे अफेयर के सामने आने के बाद, एनवीडिया के बोर्ड ने हुआंग को पद से हटाने का संकेत दिया था। 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' ने मामले से जुड़े लोगों के हवाले से बताया है कि कंपनी का बोर्ड जल्द ही बैठक कर सकता है, जिसमें हुआंग के भविष्य पर फैसला लिया जाएगा। इस बीच आज शाम ही हुआंग के इस्तीफे की खबर सामने आ गई। भले ही हुआंग ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन उनके खिलाफ अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की जांच जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए