परिसीमन विधेयक के खिलाफ विपक्ष की लामबंदी पर जयराम रमेश बोले, ‘पिक्चर अभी बाकी है ब्रो’
‘इंडिया’ गठबंधन ने संसद में परिसीमन और महिला आरक्षण लागू करने से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक का संयुक्त रूप से विरोध करने का फैसला किया था। विपक्षी गठबंधन का कहना है कि इससे अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के हितों को नुकसान पहुंचेगा।

परिसीमन बिल पर सियासी घमासान जारी, जयराम रमेश बोले- 'पिक्चर अभी बाकी है, ब्रो'
संसद के विशेष सत्र से पहले जयराम रमेश के पोस्ट से खलबली, परिसीमन विधेयक पर दिया बड़ा संकेत
परिसीमन संबंधी संविधान संशोधन विधेयक रोकने के लिए विपक्ष की संख्या बल जुटाने की कवायद
विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने परिसीमन विधेयक के विरोध में तेज की लामबंदी, सहयोगियों से संपर्क जारी
परिसीमन संबंधी नए संविधान संशोधन विधेयक को संसद में पारित होने से रोकने के लिए विपक्ष द्वारा संख्या बल जुटाने की कोशिशों के बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार को उम्मीद जताते हुए कहा, ‘‘पिक्चर अभी बाकी है, ब्रो।’’
संसद के विशेष सत्र से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी समेत विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को चेन्नई में द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन और मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सरकार ने दावा किया है कि उसके पास विधेयक पारित कराने के लिए पर्याप्त संख्या बल है। इसी वजह से उसने अप्रैल में समर्थन नहीं जुटा पाने के बाद विधेयकों को पारित कराने के लिए सोमवार से संसद का विशेष सत्र फिर बुलाया है।
‘इंडिया’ गठबंधन ने शनिवार को संसद में परिसीमन और महिला आरक्षण लागू करने से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक का संयुक्त रूप से विरोध करने का फैसला किया था। विपक्षी गठबंधन का कहना है कि इससे अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के हितों को नुकसान पहुंचेगा।
विपक्षी गठबंधन ने इस कदम को देश में स्थायी रूप से सत्ता पर कब्जा करने और लोकतंत्र को खत्म करने की भारतीय जनता पार्टी-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कोशिश करार दिया है।
केंद्र सरकार सोमवार को लोकसभा में एक नया संविधान संशोधन विधेयक पेश करने वाली है। इसके तहत लोकसभा में प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के लिए सीटों की संख्या और उनकी विधानसभाओं की सदस्य संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि करके महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही संशोधित सीटों के आवंटन और निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं को 2051 तक स्थिर रखने का प्रस्ताव है।
लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक दो दिसंबर को फिर से होगी। संसद का विशेष सत्र तीन दिसंबर को समाप्त होगा।
संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 में लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है। इसमें राज्यों से अधिकतम 815 और केंद्र शासित प्रदेशों से 35 सदस्य हो सकेंगे। विधेयक में राज्य विधानसभाओं की अधिकतम सदस्य संख्या 500 से बढ़ाकर 650 करने का भी प्रस्ताव है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
