कर्नाटक चुनाव के बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, राहुल ने कहा, लोगों को बेवकूफ बनाना मोदी सरकार का सिद्धांत

कर्नाटक चुनाव खत्म होने के तुरंत बाद तेल की कीमतों ने आम आदमी की जेब पर एक बार फिर बोझ डाल दिया है। दिल्ली में पेट्रोल 17 पैसे तो वहीं डीजल 21 पैसे महंगा हुआ है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर जैसी आशंका जताई जा रही थी आखिरकार वही हुआ। कर्नाटक में मतदान के बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी करना शुरू कर दिया है। पेट्रोल और डीजल के दामों में 19 दिनों के बाद बदलाव किया गया है। कीमतों की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 17 पैसे और वहीं डीजल 21 पैसे महंगा हो गया है।

पहले से ही ये आशंका बनी हुई थी कि कर्नाटक चुनाव खत्म होने के बाद तेल के दाम बढ़ेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि कर्नाटक में विधानसभा चुनावों को देखते हुए सरकार ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को निर्देश दिया था कि वह मतदान होने तक दामों में बढ़ोतरी नहीं करेंगी। नवजीवन ने शुक्रवार यानी 11 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर आगाह कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में मतदान खत्म होते ही लगेगा जोर का झटका, शनिवार रात से ही बढ़ जाएंगे पेट्रोल-डीज़ल के दाम

तेल की कीमतों के बढ़ने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा हो गया है। 4 साल के दौरान तेलों की कीमत इस समय से सबसे ज्यादा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मोदीकोनॉमिक्स के मूल सिद्धांत है कि आप जितनी बार लोगों को बेवकूफ बना सकते है उतनी बार बनाते रहें।

कर्नाटक चुनाव के बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, राहुल ने कहा, लोगों को बेवकूफ बनाना  मोदी सरकार का सिद्धांत

कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा कि कर्नाटक चुनाव खत्म होते ही तेलों के दाम को बढ़ाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तेल की कीमतों में हस्तक्षेप नहीं करने का ढोंग करती है।

पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल के भाव में लगातार तेजी आ रही थी। दूसरी तरफ रुपया भी कमजोर हो रहा था। इसका असर तेल कंपनियों पर बढ़ रहा था। हालांकि कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भाव नहीं बढ़ा रही थी।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 17 पैसे तथा कोलकाता और चेन्नई में 18 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 74.80 रुपए, कोलकाता में 77.50 रुपए, मुंबई में 82.65 रुपए और चेन्नई में 77.61 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

दिल्ली में डीजल की कीमत में 21 पैसे, कोलकाता में 5 पैसे तथा मुंबई और चेन्नई में 23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में डीजल का दाम 66.14 रुपए हो गया है। कोलकाता में डीजल का भाव 68.68 रुपए, मुंबई में 70.43 रुपए और चेन्नई में 69.79 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

फोटो: नवजीवन ग्राफिक्स 
फोटो: नवजीवन ग्राफिक्स 
पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद के रेट 
फोटो: नवजीवन ग्राफिक्स 
फोटो: नवजीवन ग्राफिक्स 
डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद 

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 14 May 2018, 10:45 AM