प्रियंका गांधी का पीयूष गोयल पर हमला, कहा- आपका काम अर्थव्यवस्था को सुधारना है न कि कॉमेडी सर्कस चलाना

पीयूष गोयल के बयान पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी नेता दूसरों की उपलब्धियों को झुठलाने में लगे हैं। नोबेल पाने वाले ने अपना काम ईमानदारी से किया, नोबेल जीता। आपका काम अर्थव्यवस्था को सुधारना है न कि कॉमेडी सर्कस चलाना।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की टिप्पणी को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों का काम ‘कॉमेडी सर्कस’ चलाना नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था को सुधारना है।

प्रियंका गांधी का पीयूष गोयल पर हमला, कहा- आपका काम अर्थव्यवस्था को सुधारना है न कि कॉमेडी सर्कस चलाना

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, “बीजेपी नेताओं को जो काम मिला है उसको करने की बजाय दूसरों की उपलब्धियों को झुठलाने में लगे हैं। नोबेल पाने वाले ने अपना काम ईमानदारी से किया, नोबेल जीता। अर्थव्यवस्था ढही जा रही है। आपका काम उसको सुधारना है न कि कॉमेडी सर्कस चलाना।”


दरअसल, पीयूष गोयल ने पुणे में कहा था कि मैं अभिजीत बनर्जी को नोबेल पुरस्कार जीतने की बधाई देता हूं। उन्होंने आगे कहा कि उनकी समझ के बारे में तो पूरे देश को पता ही है, वो वामपंथी हैं और उनकी सोच को देश ने गलत साबित कर दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि आप सबको बता ही है कि कांग्रेस की न्याय योजना का उन्होंने कितना गुणगान किया था, परन्तु उनकी इस सोच को जनता ने गलत साबित कर दिया। उन्होंने अगर नोबेल जीता है तो इसका ये मतलब नहीं है कि उनकी हर सोच से हम सहमत हों।

इसे भी पढ़ें: बिना मैथ्स के आइंस्टाइन से ग्रैविटी की खोज कराने वाले पीयूष गोयल अभिजीत बनर्जी को नहीं मानते अर्थशास्त्री

बता दें कि नोबेल पुरस्कार जीतने के बाद अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी ने कहा था कि भारतीय अर्थव्यवस्था डगमगाती स्थिति में है और इस समय उपलब्ध आंकड़ें यह भरोसा नहीं जगाते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था जल्द पटरी पर आ सकती है।

इसे भी पढ़ें: अभिजीत बनर्जी को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार, जानें कौन हैं भारतीय मूल के अर्थशास्त्री

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia