प्रियंका गांधी की हुंकार, कहा- लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले बीजेपी के गुंडे कान खोलकर सुन लें, अब महिलाएं...

प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले बीजेपी के गुंडे कान खोलकर सुन लें, महिलाएं प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बनेंगी और उनपर अत्याचार करने वालों को शह देने वाली सरकार को शिकस्त देंगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के तीन दिन के दौरे पर है। दौरे के दूसरे दिन प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी पहुंचीं और पंचायत चुनाव में बदसलूकी का शिकार हुईं अनीता यादव से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने योगी सरकार पर जमकर हमला किया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले बीजेपी के गुंडे कान खोलकर सुन लें, महिलाएं प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बनेंगी और उनपर अत्याचार करने वालों को शह देने वाली सरकार को शिकस्त देंगी।

उन्होंने आगे कहा कि पंचायत चुनाव में बीजेपी द्वारा की गयी हिंसा की शिकार अपनी सभी बहनों, नागरिकों के न्याय के लिए मैं राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखूंगी।


इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि उनको दिख रहा है कि अत्याचार हो रहा है, उनको दिख रहा है कि महिलओं से अभद्रता हुई है, उनको दिख रहा है कि चुनावों में धांधली हुई है। ऐसे स्थानों के चुनाव रद्द कर पुन: चुनाव कराए जाने चाहिए। कहा कि हम लोकतंत्र के लिए,न्याय के लिए, महिलाओं से अभद्रता के खिलाफ लड़ रहे हैं। बीजेपी सरकार महिला अपराध का पर्याय बन चुकी है, प्रदेश की महिलाएं आने वाले समय में महिला विरोधी सरकार को करारा जवाब देंगी।

इसे भी पढ़ें: यूपी के लखीमपुर पहुंचीं प्रियंका गांधी, पंचायत चुनाव में जिस महिला से हुई थी बदसलूकी उनसे की मुलाकात, छलका दर्द

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia