नीरव मोदी केस में राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना: ‘लूटो और भाग जाओ, सरकार मुंह फेर लेगी’
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएनबी घोटाले को लेकर कटाक्ष करते हुए घोटाले की विधि बताई है। इसमें उन्होंने इशारों-इशारों में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

i
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर इशारों इशारों में निशाना साधा है। उन्होंने व्यंग्यात्मक भाषा का इस्तेमाल करते हुए पंजाब नेशनल बैंक महाघोटाले में सरकार की नाकामी का मुद्दा उठाया है। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, “ नीरव मोदी द्वारा भारत को लूटने की गाइड : नंबर-1 , प्रधानमंत्री को ‘हग’ करो, नंबर-2, उनके साथ दावोस में नजर आओ, अपने रसूख का फायदा उठाते हुए, 12000 करोड़ रुपए चुराओ और माल्या की तरह देश से निकल जाओ, सरकार दूसरी तरफ मुंह फेर लेगी। उन्होंने अपने ट्वीट में एक हैशटैग #From1MODI2another का भी इस्तेमाल किया है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 15 Feb 2018, 2:41 PM
