प्रधानमंत्री ने ‘बलात्कारियों का बचाव करने वाले’ को शिक्षा मंत्री बनाया, शर्मनाक है येः राहुल गांधी

राहुल गांधी ने जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने के फैसले पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का कदम अजीब है। उनके मंत्रिमंडल में इतने लोग हैं, वह किसी को भी शिक्षा मंत्री बना सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसे व्यक्ति को चुना जो बलात्कारियों का बचाव करता है।

प्रधानमंत्री ने ‘बलात्कारियों का बचाव करने वाले’ को शिक्षा मंत्री बनाया, शर्मनाक है येः राहुल गांधी
i

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि शिक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर युवाओं के प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक ऐसे व्यक्ति को देश का शिक्षा मंत्री बनाया है जो बलात्कारियों का बचाव करने वाला है। उन्होंने कहा कि इससे अधिक शर्मनाक बात नहीं हो सकती है। एक्स पर राहुल गांधी ने कहा, रेपिस्ट को बचाने वाले से ज़्यादा गंदा आदमी कोई नहीं हो सकता। प्रहलाद जोशी हमारे एजुकेशन सिस्टम और उसमें पढ़ने वाले हर स्टूडेंट का अपमान हैं। करोड़ों जवान लड़कियां उन इंस्टीट्यूशन में पढ़ती हैं जिनकी अब वह देखरेख करते हैं। भारत की महिलाएं पीएम मोदी के नए एजुकेशन मिनिस्टर को कभी स्वीकार नहीं करेंगी।

बीजेपी का शिक्षा मंत्री बलात्कारियों का बचाव करता है

संसद परिसर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘देश में शिक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर युवाओं के प्रदर्शन के बाद बीजेपी ने भारत के शिक्षा मंत्री के रूप में ऐसे व्यक्ति को नियुक्त किया है, जो बलात्कारियों का बचाव करता है। वह बेहद घटिया किस्म का इंसान है। जो व्यक्ति यह कहे कि बलात्कारियों को सुरक्षा की जरूरत है, उससे ज़्यादा घटिया इंसान कोई नहीं हो सकता। इससे अधिक शर्मनाक बात नहीं हो सकती कि कोई व्यक्ति बलात्कारियों को संरक्षण दिए जाने की वकालत करे और वही आज देश का शिक्षा मंत्री हो।’’


प्रधानमंत्री का कदम अजीब, हैरान करने वाला

राहुल गांधी ने जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने के फैसले के लिए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री का कदम अजीब है। उनके मंत्रिमंडल में इतने लोग हैं, वह किसी को भी शिक्षा मंत्री बना सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसे व्यक्ति को चुना जो बलात्कारियों का बचाव करता है। वाकई हैरान करने वाली बात है!"

इसे भी पढ़ेंः लोकसभा में प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, पूछा- छात्रों पर पेलेट गन चलाने की क्या जरूरत थी, किसने दिया आदेश?

लोकसभा में प्रियंका गांधी ने जोशी का मुद्दा उठाया

राहुल गांधी ने लोकसभा में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा की गई टिप्पणी के बाद शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने सदन में चर्चा में भाग लेते हुए बिलकीस बानो मामले में दोषियों को जमानत मिलने का समर्थन करने से संबंधित एक अखबार में प्रकाशित खबर का हवाला देते हुए जोशी की शिक्षा मंत्री के तौर पर नियुक्ति पर सवाल उठाया था। इस पर सत्ता पक्ष के हंगामे के बाद टिप्पणी को कार्यवाही से हटा दिया गया।प्रियंका गांधी ने कहा कि वह उचित माध्यम से सदन में अपनी बात सत्यापित करेंगी।

इसे भी पढ़ेंः 'पैलेट गन चलाने का किसने दिया आदेश? गृहमंत्री दें जवाब', लोकसभा में गौरव गोगोई का सरकार पर तीखा हमला

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए