बिहार में बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 8 लोगों को रौंदा, 3 की मौत, गुस्साए लोगों ने ट्रक में लगाई आग

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-103 पर तीसवारा गांव के समीप देर रात कई लोग सड़क किनारे खड़े हुए थे। इसी दौरान समस्तीपुर से पटना की ओर जा रहे एक ट्रक पर से चालक का नियंत्रण हट गया और ट्रक सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदते चला गया।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

बिहार के समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक असंतुलित ट्रक ने सड़क के किनारे खड़े आठ लोगों को कुचल दिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोषित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी।

सरायरंजन के थाना प्रभारी संजीव कुमार ने आईएएनएस को बुधवार को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-103 पर तीसवारा गांव के समीप देर रात कई लोग सड़क किनारे खड़े हुए थे।इसी दौरान समस्तीपुर से पटना की ओर जा रहे एक ट्रक पर से चालक का नियंत्रण हट गया और ट्रक सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदते चला गया।


उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इधर, घटना के बाद ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा करके ट्रक को पकड़ लिया और फिर उसमें आग लगा दी। चालक हालांकि भागने में सफल रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें: सीमा विवाद: राहुल गांधी का मोदी सरकार से सवाल- चीनी सैनिक हमारी सीमा में नहीं घुसे, ये भरोसा दिलाएगी सरकार?

देश में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, अब स्वाइन फ्लू की इस दवा से इलाज की तैयारी, मिल सकती है मंजूरी

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 03 Jun 2020, 1:00 PM