यूपी: आरिफ का लापता सारस एक गांव में मिला, अखिलेश बोले- प्रेम से बड़ी कोई सत्ता नहीं, समय रहते भाजपाई समझ लेते तो...

अखिलेश यादव ने एक बार फिर सारस को लेकर जानकारी दी और योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने सच तो ये है कि प्रेम से बड़ी सत्ता और कोई हो ही नहीं सकती… भाजपाई अगर समय रहते ये समझ लें तो शायद उनके अंदर की नफ़रत कुछ कम हो जाए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले आरिफ के घर से समसपुर पक्षी विहार लाया गया सारस कथित तौर पर लापता हो गया है। अब सारस मिल गया है। अखिलेश यादव ने एक बार फिर सारस को लेकर जानकारी दी और योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी के पक्षी-प्रेमी ‘बी सैया’ नामक गांव को बहुत धन्यवाद जिसने सारस को बचाया, खिलाया पिलाया और वो काम कर दिखाया, जिसमें यूपी की सरकार नाकाम रही। सच तो ये है कि प्रेम से बड़ी सत्ता और कोई हो ही नहीं सकती… भाजपाई अगर समय रहते ये समझ लें तो शायद उनके अंदर की नफ़रत कुछ कम हो जाए।

इससे पहले सारस को समसपुर पक्षी विहार से लापता होने की खबर आई थी। जिसके बाद अखिलेश यादव योगी सरकार पर भड़क गए थे। उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि यूपी वन-विभाग द्वारा अमेठी से ज़बरदस्ती ले जाकर रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार में छोड़ा गया ‘बहुचर्चित सारस’ अब लापता है। यूपी के राज्य-पक्षी के प्रति ऐसी सरकारी लापरवाही एक गंभीर विषय है। बीजेपी सरकार तत्काल सारस खोजे, नहीं तो पूरी दुनिया के पक्षी-प्रेमी आंदोलन करेंगे। इस घटना को उन्होंने शर्मनाक बताया!


आरिफ को घायल हालत में मिला था सारस

 दरअसल अमेठी के मंडखा गांव में मार्च 2022 में आरिफ के खेत में एक सारस पक्षी घायल अवस्था में मिला था। आरिफ के मुताबिक उसके पैर में चोट लगी थी। आरिफ उसका मरहम पट्टी करते हैं। इसके बाद पक्षी उन्हीं के साथ रहने लगता है। जहां आरिफ जाते वहीं जाता। साथ रहता, घूमता यहां तक कि आरिफ के साथ भोजन भी करता। फरवरी में आरिफ और सारस की दोस्ती खबर सोशल मीडिया के जरिए वायरल हो गई। 

स्थानीय निवासी इनाम अली ने बताया था कि आरिफ और सारस की यह दोस्ती सारस के घाव पर मरहम लगाने से शुरू हुईं थीं। अब दोनों की यह दोस्ती इतनी गहरी हो चुकी थी कि दोनों ही एक दूसरे के बिना एक पल भी नहीं पाते थे। आरिफ और सारस की दोस्ती लोगों के लिए एक मिसाल बन कर उभरी है। 

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 23 Mar 2023, 10:44 AM
/* */