लखनऊ: सीएम योगी से मिलीं विवेक तिवारी की पत्नी, दूसरी एफआईआर में आरोपियों के नाम दर्ज, पता अब भी गायब

लखनऊ में हुए विवेक तिवारी हत्‍याकांड में विवेक के परिवारवालों ने नई एफआईआर दर्ज कराई है। विवेक तिवारी के परिवार ने अब जो नई एफआईआर दर्ज कराई है उसमें आरोपी पुलिसवालों को नामजद कराया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया 
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

एप्पल के मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में मनमाफिक एफआईआर लिखकर केस कमजोर करने का आरोप झेल रही लखनऊ पुलिस का रवैया रविवार को दूसरे दिन भी बदला नजर नहीं आया। विवेक तिवारी हत्याकांड में एक और रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। गोमतीनगर थाने में यह रिपोर्ट विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी की तहरीर पर दर्ज की गई है। एप्पल में एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या मामले में कल्पना ने सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार को नामजद किया गया है। लेकिन इस बार भी एफआईआर में आरोपी पुलिसकर्मियों के पता अज्ञात बताया गया है। एफआईआर में सीधे लिखा है कि विवेक तिवारी की हत्या सिपाही प्रशांत चौधरी ने की है। आरोपियों ने गाड़ी के शीशे से सटाकर गोली मारी थी। इसकी पूरी जानकारी पति के साथ सहकर्मी सना ने दी है।

लखनऊ: सीएम योगी से मिलीं विवेक तिवारी की पत्नी, दूसरी एफआईआर में आरोपियों के नाम दर्ज,  पता अब भी गायब

पत्नी ने एफआईआर में सना खान के हवाले से लिखा, “रात में मैं और विवेक तिवारी रात में लगभग डेढ़ बजे जब घर वापस आ रहे थे तब अचानक प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार कार के सामने आ गए। रात में मेरे महिला साथ होने की वजह से विवेक तिवारी डर गए और कार बचाकर वापस आगे निकलने की कोशिश करने लगे थे। उसी समय बाइक से एक सिपाही जो पीछे था और डंडा लिए था, बाइक से उतरा और आगे बैठे हुआ प्रशांत चौधरी ने गाड़ी के शीशे से अपनी पिस्टल सटाकर जान से मारने के इरादे फायर किया। इससे विवेक तिवारी की मौत हो गई। चूंकि दोनों अभियुक्तों ने अपनी वर्दी पर नेमप्लेट लगा रखी थी, इससे मैंने पहचान लिया प्रशांत चौधरी ने ही गोली चलाई थी।

इससे पहले पुलिस ने इस मामले में विवेक के परिवार वालों से तहरीर लेने के बजाए हत्या की चश्मदीद सना से अपने मनमाफिक तहरीर लिखवा ली थी। इस तहरीर में आरोपी पुलिस वालों को बचाने की कोशिश की गई थी। खबरों के मुताबिक, सना की तरफ से ली गई तहरीर में आरोपी पुलिसकर्मियों के घटनास्थल पर होने तक का जिक्र तक नहीं की गई थी।

इसे भी पढ़ें: विवेक हत्याकांड: पहली एफआईआर में पुलिस ने कर दिया था खेल, जब उठे सवाल तो कहा दर्ज होगी दूसरी रिपोर्ट

वहीं इस मामले में आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से आज पीड़ित परिवार के लोगों ने मुलाकात की। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराई जाएगी। इससे पहले रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे।

सीएम योगी से मुलाकात के बाद मृतक की पत्नी कल्पना तिवारी ने कहा कि मुझे राज्य सरकार पर पूरा भरोसा है। सीएम साहब ने मुझे मदद का आश्वासन दिया है।

बता दें कि बीते शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात को पुलिस के एक सिपाही की चलाई गोली से एप्पल कंपनी के अधिकारी विवेक तिवारी की मौत हो गई थी। विवेक तिवारी को शुक्रवार और शनिवार की दरम्यान रात करीब डेढ़ बजे गश्त कर रहे कांस्टेबल प्रशांत चौधरी ने गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। उनके शव का राजधानी स्थित बैकुंठधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 01 Oct 2018, 11:37 AM