वोटर अधिकार यात्रा: राहुल गांधी ने की बाइक की सवारी, प्रियंका गांधी हुईं शामिल, उमड़ा जनसैलाब
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मोटरसाइकिल पर सवार नजर आए। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राहुल गांधी की बाइक पर नजर आईं। वोटर अधिकार यात्रा में आज दूसरे दिन प्रियंका गांधी शामिल हुई हैं।

बिहार में कांग्रेस की 'वोटर अधिकार यात्रा' जारी है। यात्रा का आज 11वां दिन है। कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आज 'वोटर अधिकार यात्रा' के बीच बाइक रैली निकाली।
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मोटरसाइकिल पर सवार नजर आए। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राहुल गांधी की बाइक पर नजर आईं। वोटर अधिकार यात्रा में आज दूसरे दिन प्रियंका गांधी शामिल हुई हैं। बाइक रैली के दौरान सड़क पर बड़ी संख्या में लोग नजर आए। राहुल-प्रियंका गांधी और तेजस्वी यादव को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। आज यात्रा दरभंगा से शुरू और शाम तक मोजफ्फरपुर पहुंचेगी।
'वोटर अधिकार यात्रा' मूल उद्देश्य बिहार SIR के खिलाफ रोष और मताधिकार संरक्षण को लेकर जनजागरण करना है। यात्रा करने वाले नेताओं का कहना है कि SIR से कई मतदाता, खासकर ग्रामीण, गरीब और कमजोर तबके के लोग बेदाखिल हो सकते हैं और यही मुद्दा यात्रा की धुरी बना हुआ है। विपक्ष इस मंच के जरिए मताधिकर, पारदर्शिता और चुनावी प्रक्रियाओं की निष्पक्षता पर बहर छेड़ रखा है।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 27 Aug 2025, 12:21 PM