जब ‘खेती बचाओ यात्रा’ में राहुल गांधी ने खुद चलाया ट्रैक्टर, देखें वीडियो, कार्यकर्ताओं में कैसे दिखा उत्साह

विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब में ‘खेती बचाओ यात्रा’ निकाल रहे हैं। इस दौरान वह खुद ट्रैक्टर चलाकर इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। आंदोलन के समर्थन में उन्हें खुद ट्रैक्टर चलाते देख किसानों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

हाल ही में संसद से पास कराए गए विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब में 'खेती बचाओ यात्रा' निकाल रहे हैं। इस दौरान आज उन्होंने खुद ट्रैक्टर चलाया और यात्रा का नेतृत्व किया। राहुल गांधी ने पंजाब के नूरपुर में ट्रैक्टर की स्टीयरिंग को अपने हाथों में लिया और यात्रा का नेतृत्व किया। राहुल गांधी को ट्रैक्टर चलाते देख कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।

इस दौरान उनके साथ पंजाब के कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी मौजूद थे। दोनों नेता राहुल गांधी के अगल-बगल बैठे नजर आए। पंजाब से होते हुए यह खेती बचाओ यात्रा हरियाणा के कुरुक्षेत्र और करनाल भी पहुंचेगी, जहां राहुल गांधी कई सभाएं करेंगे।

इससे पहले राहुल गांधी ने मंगलवार सुबह आरोप लगाया कि कृषि संबंधी तीन 'काले कानूनों' के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कुछ खास पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जो तीनों कानून बनाए गए हैं, वो खाद्य सुरक्षा की मौजूदा व्यवस्था को पूरी तरह से नष्ट करने की कोशिश है। राहुल गांधी ने कहा कि इन कानूनों से पंजाब और हरियाणा के किसानों पर सबसे ज्यादा गहरा असर होगा।

इसे भी पढ़ेंः राहुल का मोदी सरकार पर जोरदार हमला, कृषि कानून, बेरोजगारी, चीन से लेकर हाथरस जाते हुए हुई हाथापाई तक पर दिया जवाब

इससे पहले सोमवार को पंजाब में आंदोलन में शामिल होते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री मोदी इन तीन कृषि कानूनों के जरिये ‘किसानों और मजदूरों को उसी तरह खत्म’ कर रहे हैं जैसे उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी से छोटे दुकानदारों को तबाह कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि इन कानूनों के बजाए आज देश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने और अधिक संख्या में मंडियां स्थापित करने की आवश्यकता है। साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी और किसानों को बुनियादी ढांचा मुहैया कराने की सबसे ज्यादा आवश्यकता है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 06 Oct 2020, 5:12 PM