बिहार मंत्रीमंडल का विस्तार आज, नीतीश कैबिनेट में 31 नए मंत्री होंगे शामिल, देखें पूरी लिस्ट

बिहार में सरकार बदलने के बाद नीतीश और तेजस्वी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। खबरों के मुताबिक महागठबंधन के 31 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। खबरों के मुताबिक, शपथ ग्रहण सुबह 11.30 बजे राजभवन परिसर में एक सादे समारोह के दौरान होगा।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

बिहार में सरकार बदलने के बाद नीतीश और तेजस्वी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक आज (मंगलवार) महागठबंधन के 31 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। खबरों के मुताबिक, शपथ ग्रहण सुबह 11.30 बजे राजभवन परिसर में एक सादे समारोह के दौरान होगा। बता दें कि मौजूदा विधानसभा में आरजेटी सबसे बड़ी पार्टी है। उसके 79 विधायक हैं। वहीं जेडीयू के विधायकों की संख्या 45 है। कांग्रेस के 19 और हम के 4 विधायक इस बार के विधानसभा चुनाव में जीत कर आए हैं। इन दोनों पार्टियों से भी मंत्री बनाए जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक मंत्रिमंडल में आरजेडी के 16 मंत्री शामिल होंगे। जबकि जेडीयू के 11 विधायक मंत्री बनाए जाएंगे, यानी विधायकों की संख्या के आधार पर आरजेडी का पलड़ा भारी है। इनके अलावा कांग्रेस के दो विधायक, HAM के एक और एक निर्दलीय विधायक को भी मंत्री पद की शपथ लेने के लिए न्योता भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि पिछली सरकार के तर्ज पर ही जनता दल यूनाइटेड के पास पुराने विभाग रहेंगे और राष्ट्रीय जनता दल के पास सब बीजेपी के मंत्रियों के विभाग होंगे। केवल वित्त और शिक्षा मंत्रालय की बदला-बदली होगा। वित्त जनता दल यूनाइटेड के पास होगा, जबकि शिक्षा राजद को दिया जाएगा।


आरजेडी से इन नेताओं के मंत्री बनने का आसार

  • तेज प्रताप यादव

  • आलोक मेहता

  • अनिता देवी

  • सुरेंद्र यादव

  • चंद्रशेखर

  • ललित यादव

  • भाई वीरेंद्र

  • रामानंद यादव

  • सुधाकर सिंह

  • सरबजीत कुमार

  • सुरेंद्र राम

  • अख्तरुल शहीन

  • कार्तिक सिंह

  • समीर महासेठ

  • शहनवाज

  • भारत भूषण मंडल

जेडीयू कोटे से कौन-कौन बनेंगे मंत्री?

  • विजय चौधरी

  • बिजेंद्र यादव

  • अशोक चौधरी

  • शीला मंडल

  • श्रवण कुमार

  • संजय झा

  • लेशी सिंह

  • जमा खान

  • जयंत राज

  • मदन सहनी

  • सुनील कुमार


कांग्रेस और HAM से मंत्री

कांग्रेस पार्टी के आफाक आलम और मुरारी गौतम को भी मंत्री बनाए जाने की खबर है, जबकि हम से जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन को मंत्री बनाया जाएगा। अकेले निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह जिनके दिवंगत पिता नरेंद्र सिंह मुख्यमंत्री के पुराने सहयोगी रहे थे, पिछली सरकार में मंत्री बनाए गए थे और उनके भी मंगलवार को शपथ लेने की संभावना है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 16 Aug 2022, 10:27 AM