खेल: एशिया-विश्व कप के लिए पूर्व क्रिकेटर ने चुनी टीम इंडिया, इन खिलाड़ी को दी जगह और ऑस्ट्रेलिया के लिए बढ़ा खतरा!

भारत के पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल ने बताया कि वह आगामी एशिया कप-विश्व कप के लिए टीमों का चयन करेंगे तो किन खिलाड़ी को टीम में रखना पसंद करेंगे और AUS के प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और मिचेल स्टार्क चोटों के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

संदीप पाटिल बोले- मैं अपनी टीम में तिलक और सूर्या को रखना पसंद करूंगा

भारत के पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल ने कहा कि अगर वह आगामी एशिया कप और विश्व कप के लिए टीमों का चयन करेंगे तो वह तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को टीम में रखना पसंद करेंगे। इन दिनों टीम इंडिया अपने कई सीनियर खिलाड़ी की चोटों से परेशान है। टीम के मुख्य खिलाड़ी काफी समय से टीम से बाहर हैं, तो कुछ इंजरी के बाद वापसी करने को तैयार हैं लेकिन उनकी फॉर्म और परफॉर्मेंस पर सवालिया निशान अभी भी बना हुआ है जबकि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनके बारे में अब तक कोई अपडेट नहीं है। इसमें सबसे बड़ा नाम है श्रेयस अय्यर और केएल राहुल का, जो चोटों के कारण लंबे समय से बाहर हैं और उनके आगामी दो बड़े इवेंट से पहले पूरी तरह फिट होने पर सस्पेंस बना हुआ है। इस बीच इन दोनों खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर सूर्यकुमार और तिलक के चयन के लिए मांग बढ़ गई है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में डेब्यू करने वाले तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया था। इसी परफॉर्मेंस को देखकर भारतीय क्रिकेट फैंस और पूर्व क्रिकेटर उनके वनडे डेब्यू की मांग कर रहे हैं। पूर्व मुख्य चयनकर्ता पाटिल ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, “100 प्रतिशत (भारत को तिलक वर्मा को डेब्यू कराना चाहिए?) मैं तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव के साथ जाऊंगा। प्लेइंग-11 में कौन होगा, इसका फैसला संतुलन और विपक्ष को देखकर किया जा सकता है। लेकिन तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव दोनों मेरी टीम में होंगे।'' वहीं भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बताया कि वह तिलक से कितने प्रभावित हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि तिलक के टीम में आने से भारत के पास बाएं हाथ के बल्लेबाज का भी ऑप्शन होगा जिसकी टीम में काफी कमी है। तिलक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पहली टी20 सीरीज में पांच पारियों में 57.67 औसत के साथ 173 रन बनाए। 25 लिस्ट-ए मैच में, तिलक का औसत 56.18 है जिसमें पांच शतक और इतने ही अर्द्धशतक शामिल हैं।

खेल: एशिया-विश्व कप के लिए पूर्व क्रिकेटर ने चुनी टीम इंडिया, इन खिलाड़ी को दी जगह और ऑस्ट्रेलिया के लिए बढ़ा खतरा!

स्मिथ, स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर

ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क चोटों के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्मिथ और स्टार्क दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए हैं। हालांकि, उम्मीद है कि वह भारत में अक्टूबर-नवम्बर में होने वाले विश्व कप-2023 के लिए पूरी तरह फिट हो जाएंगे। इस दौरे के दौरान पैट कमिंस की अनुपस्थिति के चलते वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम की कमान मिशेल मार्श संभालेंगे। स्टार्क की अनुपस्थिति का मतलब है कि बाएं हाथ के अनकैप्ड तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन टी-20 के बाद वनडे टीम का हिस्सा भी होंगे। वहीं स्मिथ की जगह मार्नस लाबुशेन को वनडे टीम में शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि स्मिथ अपनी बायीं कलाई में टेंडन की चोट से जूझ रहे हैं जिसके कारण उन्हें अगले चार सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ेगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टार्क इंग्लैंड से लौटने के बाद से "कमर में दर्द" से परेशान हैं, जहां उन्होंने डब्ल्यूटीसी फाइनल और पांच एशेज टेस्ट में से चार खेले थे। इसमें ये भी कहा कहा गया है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे से उनकी अनुपस्थिति का उनके कंधे की चोट से कोई ताल्लुक नहीं है। रिपोर्ट में चयन पैनल के प्रमुख जॉर्ज बेली के हवाले से कहा गया, "विश्व कप को देखते हुए टीम की प्राथमिकता निर्धारित की गई है। स्टीव और मिशेल के लिए भारत में समूह में शामिल होना सबसे अच्छा होगा, तब तक हमें उम्मीद है कि वे पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।"

खेल: एशिया-विश्व कप के लिए पूर्व क्रिकेटर ने चुनी टीम इंडिया, इन खिलाड़ी को दी जगह और ऑस्ट्रेलिया के लिए बढ़ा खतरा!

90 मीटर का आंकड़ा पार करने को बेताब 'गोल्डन बॉय' को 'एक अच्छे दिन की जरूरत'

भारत के भाला फेंक के स्टार खिलाड़ी और ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा काफी समय से 90 मीटर का आंकड़ा पार करने की कोशिश कर रहे हैं। 30 जून, 2022 को स्टॉकहोम (89.94) में वो इस आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुके थे। ओलंपिक चैम्पियन, डायमंड लीग फाइनल विजेता, राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता चोपड़ा को पिछले कई महीनों से सवालों का सामना करना पड़ रहा है कि वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 90 मीटर की दूरी कब पार कर पाएंगे। हंगरी के बुडापेस्ट में 2023 एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप से पहले एक बार फिर यह सवाल खड़ा हो गया है।

चोपड़ा ने कहा कि वह इस उपलब्धि को हासिल करने के करीब हैं और इसे हासिल करने के लिए सिर्फ एक सही दिन की जरूरत है। जियोसिनेमा के साथ बातचीत में नीरज चोपड़ा ने कहा, "निश्चित रूप से, मैं इस लक्ष्य के करीब हूं। मुझे बस अनुकूल परिस्थितियों के साथ बस एक अच्छे दिन की जरूरत है।" 25 वर्षीय चोपड़ा ने कहा कि वह बुडापेस्ट में विश्व चैंपियनशिप में कोई लक्ष्य नहीं रख रहे हैं और उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं भी निर्धारित की हैं, चाहे वह ओलंपिक के लिए उनकी तैयारियों के बारे में हो या घी से बने उनके पसंदीदा खाने के बारे में।

खेल: एशिया-विश्व कप के लिए पूर्व क्रिकेटर ने चुनी टीम इंडिया, इन खिलाड़ी को दी जगह और ऑस्ट्रेलिया के लिए बढ़ा खतरा!

हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे रोनाल्ड अराउजो टीम से बाहर

एफसी बार्सिलोना के उरुग्वे के अंतरराष्ट्रीय डिफेंडर रोनाल्ड अराउजो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण लगभग एक महीने के लिए मैदान से बाहर रहेंगे। क्लब की वेबसाइट ने गुरुवार को इस खबर की पुष्टि की, जिसमें बताया गया कि अराउजो हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं और पूरी तरह ठीक होने तक चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, क्लब ने उनकी वापसी की कोई तारीख नहीं बताई है लेकिन इस प्रकार की चोट और अराउजो की मांसपेशियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए वह कम से कम एक महीने के लिए एक्शन से दूर हो सकते हैं। इसका मतलब यह भी है कि वह रविवार को काडिज़ के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर होने वाले मैच के साथ-साथ 27 अगस्त को विलारियल के मुश्किल दौरे और अगले हफ्ते ओसासुना के खिलाफ होने वाले घरेलू मैच में भी नहीं खेल पाएंगे।

क्लब को उम्मीद है कि वह 17 सितंबर को रियल बेटिस के खिलाफ घरेलू मैच और अगले सप्ताह चैंपियंस लीग में ग्रुप चरण की शुरुआत के लिए उपलब्ध होंगे। अब सर्जी रॉबर्टो, जूल्स कौंडे, एंड्रियास क्रिस्टेनसेन, एरिक गार्सिया और एलेजांद्रो बाल्डे वर्तमान में बार्सिलोना की मुख्य टीम में हैं, क्योंकि वित्तीय फेयरप्ले के उद्देश्यों के कारण मार्कोस अलोंसो और इनिगो मार्टिनेज़ को अभी तक शामिल नहीं किया गया है। मार्टिनेज़ पूरी गर्मियों में पैर की चोट से जूझते रहे, हालांकि गुरुवार को उन्होंने मुख्य टीम के प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया।

खेल: एशिया-विश्व कप के लिए पूर्व क्रिकेटर ने चुनी टीम इंडिया, इन खिलाड़ी को दी जगह और ऑस्ट्रेलिया के लिए बढ़ा खतरा!

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia