एक अगस्त से शुरू होने वाला है टेस्ट वर्ल्ड कप, जानिए कब और किससे होगा भारत का मुकाबला

एक अगस्त से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत हो जाएगी। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाना वाला एशेज का पहला मैच टेस्ट चैंपियनशिप का भी पहला मैच होगा। इसके साथ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत भी हो जाएगी।

user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

एक अगस्त से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत हो जाएगी। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाना वाला एशेज का पहला मैच टेस्ट चैंपियनशिप का भी पहला मैच होगा। इसके साथ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत भी हो जाएगी। टेस्ट मैचों को भी रोमांचक और प्रतिस्पर्धी बनाने की कोशिश की जा रही है। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का पहला एडिशन जून 2021 तक चलेगा, जबकि इसका फाइनल जून 2021 में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। वहीं, इस एडिशन के समाप्त होने के बाद दूसरे एडिशन की शुरुआत होगी, जो अप्रैल 2023 तक चलेगी।

टेस्ट क्रिकेट को जिंदा रखने के लिए आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप कराने का एलान किया था। आईसीसी को इस चैंपियनशिप का विचार 2009 में आया था। 2010 में इसे स्वीकृति दे दी गई थी। आईसीसी चाहती थी कि 2013 में इसकी शुरुआत हो जाए, लेकिन कुछ कारणों की वजह से ऐसा हो नहीं सका था और अब इसकी शुरुआत एक अगस्त से इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली एशेज से होगी।

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में काबिज शीर्ष नौ देशों के बीच दो साल तक खेली जाएगी। इस दौरान सभी टीमें छह टेस्ट सीरीज खेलेंगी। इसमें तीन सीरीज वे घर में और तीन विदेश में खेलेंगी। हालांकि, यह चैंपियनशिप राउंड-रॉबिन आधार पर नहीं होगी, जिसमें सभी टीमों को एक-दूसरे के खिलाफ खेलना जरूरी हो। आखिर में जिन दो टीमों के सबसे ज्यादा अंक होंगे, उनके बीच इंग्लैंड में जून 2021 में फाइनल खेला जाएगा।

हर सीरीज के कुल 120 पॉइंट्स होंगे, जो हर सीरीज में मैचों के आधार पर तय होंगे। एक दो टेस्ट मैच की सीरीज में अधिकतम 60 अंक हासिल किए जा सकेंगे जबकि पांच मैचों की सीरीज में हर मैच से अधिकतम 24 अंक हासिल किए जा सकते हैं। टाई मैचों में जीत के मुकाबले आधे अंक मिलेंगे। वहीं ड्रॉ होने पर जीत के एक-तिहाई अंक मिलेंगे।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia