वीडियो : देखें बीएचयू में पुलिस की बर्बरता का तांडव

इन चार वीडियो में आपको पुलिस की बर्बरता का तांडव नजर आएगा कि किस तरह लोकतांत्रिक तरीके से धरना दे रही छात्राओं पर अचानक पुलिस की लाठियां टूट पड़ी। और उन्हें हॉस्टल तक में घुसकर पीटा गया

फोटो : एजेंसी
i

लगातार जारी छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों से परेशान छात्राएं लोकतांत्रिक तरीके से काशी विश्वविद्यालय के द्वार पर धरना दे रही थीं। तभी अचानक वहां पुलिस का जमावड़ा शुरु हो गया और अचानक पुलिस ने इन छात्राओं पर लाठीचार्ज शुरु कर दिया

वीडियो - 1 : अचानक टूटा छात्राओं पर पुलिस का कहर

पुलिस ने छात्राओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और जो छात्राएं भगदड़ में गिर गईं उन्हें पुरुष पुलिसकर्मियों ने जूतों से मारा।

वीडियो - 2 : पुलिस ने दौड़ा-दौड़कर पीटा छात्राओं को

पुलिस की बर्बरता और हमले से बचने के लिए छात्राओं ने महिला हॉस्टल में पनाह ली, लेकिन पुरुष पुलिसकर्मियों ने उनका वहां तक पीछा किया और अंदर घुसकर लाठियां चलाईं

वीडियो - 3 : छात्राओं को महिला हॉस्टर में घुसकर पीटा पुलिस ने

इस लाठीचार्ज में तमाम छात्राओं को गंभीर चोटें आयी हैं। कई छात्राओं को बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वीडियो - 4 : पुलिस की बर्बरता में तमाम छात्राएं गंभीर रूप से घायल

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 24 Sep 2017, 5:02 PM