सिनेमा

क्या आप ‘एडवर्ड’ को जानते हैं जिसके साथ आलिया भट्ट ने मनाया वेलेंटाइन डे?

अभिनेत्री आलिया भट्ट वेलेंटाइन डे के दिन भी जिम जाना नहीं भूलतीं हैं। आलिया का कहना है कि कसरत करने से उन्हें अच्छा लगता है और काफी रोमांच महसूस होता है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS अभिनेत्री आलिया भट्ट

अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि वेलेंटाइन डे पर महंगे तोहफे खरीदने की बजाए वह अपनी सहेलियों और बिल्ली ‘एडवर्ड’ के साथ बाहर जाना पसंद करती हैं। वेलेंटाइन डे के दिन ‘कोर्नेटो आरियो’ को लॉन्च करने पहुंचीं आलिया ने प्यार के इस दिन को विभिन्न तरीकों से मनाने के बारे में बात की।

आलिया ने कहा, “सब जानते हैं कि मुझे अपनी सहेलियों से कितना प्रेम है। वे हमेशा मेरे साथ खड़ी रही हैं और मैं उनके बिना एक भी दिन नहीं रह सकती। इसलिए मैं इस दिन शहर से बाहर जाकर उन महिलाओं के साथ समय बिताती हूं जिन्होंने मुझे सच्चे प्रेम का मतलब समझाया है।”

आलिया भट्ट ने कहा कि वह अपनी बिल्ली एडवर्ड के साथ भी समय बिताती हैं। आलिया ने कहा, “कोई भी दिन ऐसा नहीं होता जब मैं मेरे प्यार, मेरी दोस्त एडवर्ड के साथ समय नहीं बिताती। एडवर्ड के साथ समय बिताना मुझे अच्छा लगता है।”

आलिया ने कहा कि वे वैलेंटाइन डे पर भी जिम जाना नहीं भूलतीं। उन्होंने कहा, “कसरत करने से मुझे आनंद मिलता है, इससे मुझे रोमांच महसूस होता है। इसलिए वैलेंटाइन के दिन अपने प्रिय मित्र के साथ जिम में कसरत करना भी इस दिन को मनाने का एक अलग तरीका है।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'कांग्रेस सत्ता में होती तो देश का PM भी वहां होता', ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीर शेयर कर राहुल का मोदी पर हमला

  • ,
  • दिल्ली: घर में कूड़ा अलग नहीं किया तो 500 रुपये जुर्माना, खुले में जलाया तो देने होंगे 10 हजार, MCD के नए नियम

  • ,
  • ढेर हुआ दाऊद इब्राहिम से जुड़ा कुख्यात बदमाश, नसीम दुर्रानी का बुलंदशहर में एनकाउंटर

  • ,
  • IND vs NZ: वेलिंगटन टेस्ट में भारत की शानदार शुरुआत, जायसवाल शतक से चूके, राहुल-पडिक्कल नाबाद, स्कोर एक विकेट पर 159 रन

  • ,
  • मौसम अपडेट: तूफान 'अकवन' का असर, 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, जानें UP-बिहार-राजस्थान का हाल