
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का केस लगातार पेचीदा होता चला जा रहा है और अब खबर है कि सीबीआई ने अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा को समन भेजा है जिन्से आज ही पूछताछ संभव है। ऐसे में शर्लिन चोपड़ा को अब सीबीआई के सामने पेश होना होगा और उनसे राज कुंद्रा मामलें में दोबारा पूछताछ की जाएगी। बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और सबसे पहले वो मीडिया के सामने आईं थीँ। यही कारण है कि सीबीआई इस बात को लेकर उनसे बात करने वाली है।
Published: undefined
इससे पहले पोर्नोग्राफी मामले में पुलिस ने शर्लिन से पूछताछ की थी लेकिन अब सीबीआई का समन और जानकारी काफी अहम होने वाली है। शर्लिन चोपड़ा भी अपनी बोल्ड और सेक्सी वीडियोज और तस्वीरों को लिए जानी जाती हैं। आने वाले समय में उनके द्वारा क्या नई बात बताई जाती है वो तो समय बताएगा। खबरों के मानें तो राज कुंद्रा का नाम अश्लील फिल्म मामलों में सामने आने के बाद शर्लिन चोपड़ा ने उनपर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि किसी को लेकर कुछ साबित नहीं हुआ है और उनले पूछताछ जारी है। शर्लिन के अलावा कई अभिनेत्रियां और सामने आईं थीं।
राज कुंद्रा को कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है और कुछ दिन पहले उनको 19 दिन के लिए हिरासत में भेज दिया गया था। इस दौरान सीबीआई लगातार केस की जांच कर रही है और राज कुंद्रा से भी पूछताछ कर रही है। इसके बाद शिल्पा शेट्टी का नाम भी सामने आया था। शिल्पा शेट्टी के हाथ से कई प्रोजेक्ट जा चुके हैं और अपने मशहूर डांस रियालिटी शो सुपर डांसर की जज के तौर पर भी नजर नहीं आ रहीं हैं। अब देखना ये है कि आने वाले समय में ये केस कैसा मोड़ लेता है। फिलहाल राज कुंद्रा मुसीबत में है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined