सिनेमा

सिनेजीवन: ‘वंडर वुमन’ के साथ दिखेंगे अली फज़ल और महाराष्ट्र पुलिस ने फरहान-प्रियंका को दी चेतावनी

‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ में अहम भूमिका निभाने के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता अली फज़ल उपन्यास ‘डेथ ऑन द नाइल’ की कहानी को आधुनिक रूप में पर्दे पर जीवंत करते दिखेंगे और ‘स्काई इज पिंक’ के ट्रेलर को देख कर महाराष्ट्र पुलिस ने फरहान-प्रियंका को चेतावनी दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अभिनेता अली फजल जल्द ही 'वंडर वुमन' स्टार गैल गैडोट के साथ लेखिका अगाथा क्रिस्टी की किताब 'डेथ ऑन द नाइल' पर आधारित फिल्म में नजर आएंगे।

'विक्टोरिया एंड अब्दुल' में भूमिका निभाने के बाद अली अब उपन्यास की कहानी को आधुनिक रूप में पर्दे पर जीवंत करते दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन केनेथ ब्रनाघ करेंगे।

इस बारे में अली ने कहा, "मैं इस खूबसूरत सफर का हिस्सा हूं और इसका हिस्सा बनने को लेकर मैं आशान्वित हूं। मेरी मां और मैं हमेशा से अगाथा क्रिस्टी के उपन्यासों के बड़े प्रशंसक रहे हैं।"

इस महीने के अंत में लंदन और यूरोप के कुछ हिस्सों में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।

महाराष्ट्र पुलिस ने फरहान-प्रियंका को दी चेतावनी

महाराष्ट्र पुलिस ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर को उनकी आगामी फिल्म 'दि स्काई इज पिंक' में एक दृश्य के लिए बड़े चुटीले अंदाज में चेतावनी दी है।

'दि स्काई इज पिंक' का ट्रेलर सोमवार को जारी किया गया। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस की नजर इस फिल्म के ट्रेलर पर पड़ी, जिसमें प्रियंका फरहान से कहती दिखाई देती है कि जैसे ही उनकी बेटी आयशा ठीक हो जाएगी, वे बैंक लूट लेंगे।

इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने एक ट्वीट किया, "आईपीसी धारा-393 के तहत जुर्माने के साथ सात साल की कैद।"

प्रियंका ने जवाब दिया : "उप्स, रंगे हाथों पकड़े गए। लगता है कि प्लान बी के तहत काम करना पड़ेगा।" फरहान ने फिर मजाक में कहा, "फिर कभी लूट की योजना कैमरे पर मत बनाना।"

वर्तमान में इस फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर एक करोड़ 69 लाख 94 हजार 608 से अधिक बार देखा जा चुका है।

'दि स्काई इज पिंक' एक दंपति की प्रेम कहानी है, जिनकी एक बेटी गंभीर बीमारी से जूझ रही होती है। इस फिल्म में जायरा वसीम भी दिखाई देंगी।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ‘फॉर्म-6 में बदलाव की हमने मंजूरी नहीं दी', SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, केंद्र और ECI को भेजा नोटिस

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: SIR पर SC की दो टूक- फॉर्म-6 में बदलाव को हमने मंजूरी नहीं दी, CJI बोले- किसने किया बदलाव देखेंगे

  • ,
  • राहुल गांधी ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र, शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग, अभ्यर्थियों को भेजे नोटिस भी वापस लेने को कहा

  • ,
  • 'अपराधियों में डर पैदा करने की जरूरत', दिल्ली में रेप की घटनाओं पर सख्त सुप्रीम कोर्ट, पुलिस को दिए निर्देश

  • ,
  • 'मुंबई में प्रदर्शन के लिए जा रहे आदिवासी छात्रों को हिरासत में लिया गया', कांग्रेस ने फडणवीस सरकार पर लगाए गंभीर आरोप