सिनेमा

BB OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' का हुआ एक्स्टेंशन, दो हफ्ते आगे बढ़ा सलमान का शो, जानें अब कब होगा समाप्त

शो में अब तक 13 से ज्यादा सेलिब्रिटीज हिस्सा ले चुके हैं। इनमें अभिषेक मल्हन, पुनीत कुमार, फलक नाज़, जिया शंकर, आकांक्षा पुरी, पलक पुरसवानी, साइरस ब्रोचा, पूजा भट्ट, मनीषा रानी, जद हदीद, आलिया सिद्दीकी, अविनाश सचदेव और बेबिका धुर्वे शामिल हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिग बॉस फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, 'बिग बॉस ओटीटी 2' को दो सप्ताह आगे बढ़ा दिया गया है। शुरुआत में, शो को छह सप्ताह तक चलाने की योजना थी। शो की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए, सलमान खान ने रियलिटी शो को दो सप्ताह तक बढ़ाने का फैसला किया।

अब यह शो 13 अगस्त को समाप्त होगा। शो में कुछ स्पेशल वाइल्डकार्ड एंट्री होंगी। इस नए डेवलपमेंट को देखते हुए सलमान खान भी संभवतः कुछ खास लेकर आएंगे। 

शो में अब तक 13 से ज्यादा सेलिब्रिटीज हिस्सा ले चुके हैं। इनमें अभिषेक मल्हन, पुनीत कुमार, फलक नाज़, जिया शंकर, आकांक्षा पुरी, पलक पुरसवानी, साइरस ब्रोचा, पूजा भट्ट, मनीषा रानी, जद हदीद, आलिया सिद्दीकी, अविनाश सचदेव और बेबिका धुर्वे शामिल हैं।

बिग बॉस ओटीटी 2' जियोसिनेमा पर स्ट्रीम हो रहा है।

सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए बिग बॉस ओटीटी 2 का प्रीमियर 17 जून को हुआ था और इसे जियो सिनेमा पर कभी भी मुफ्त में देखा जा सकता है। शो के नए एपिसोड हर दिन रात 9 बजे जियो सिनेमा ऐप पर आते हैं। फिलहाल शो ऑडियंस को काफी पसंद आ रहा है। इसी के साथ बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इस शो ने 400 करोड़ मिनट वॉच टाइम का रिकॉर्ड बनाया है। दिलचस्प बात ये है कि ये नंबर्स शो के शुरू के दो हफ्ते के हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पश्चिम बंगाल में एसएसआर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, निर्वाचन विभाग ने बिना कारण बताए जारी की अधिसूचना

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की लहर, बीजोपी को झटका, राहुल गांधी बोले- यह जनादेश देश के हर गांव की आवाज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले- ‘गांवों ने बीजेपी के डबल इंजन को दिया करारा जवाब’

  • ,
  • दुनिया की खबरें: आतंकवाद के सवाल पर बगलें झांकते दिखे पाक मंत्री, अजरबैजान में नौकरी करने गया भारतीय युवक लापता

  • ,
  • '50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए तो राशन क्यों देना पड़ रहा है?' मनोज झा का मोदी सरकार पर हमला