सिनेमा

सिनेमा जगत से एक और बुरी खबर, जाने-माने अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का कोरोना से निधन

भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद बिक्रमजीत कंवरपाल ने साल 2003 में अपने अभिनय की शुरुआत की। उन्होंने पेज 3, रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर, आरक्षण, मर्डर 2, 2 स्टेट्स और द गाजी अटैक जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

कोरोना की दूसरी लहर लगातार कहर बनकर टूट रही है। सिनेमा जगत से एक और बुरी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। वो 52 वर्ष के थे। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "आज सुबह Covid के कारण अभिनेता मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। वे एक सेवानिवृत्त सेना अधिकारी थे जिन्होंने कई फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों में सहायक भूमिकाएं निभाई थीं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना।''

भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद बिक्रमजीत कंवरपाल ने साल 2003 में अपने अभिनय की शुरुआत की। उन्होंने पेज 3, रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर, आरक्षण, मर्डर 2, 2 स्टेट्स और द गाजी अटैक जैसी फिल्मों में अभिनय किया। आपको बता दें, फिल्मों के अलावा उन्होंने टेलीविजन धारावाहिकों जैसे दीया और बाती हम, ये हैं चाहतें, दिल ही तो है और 24 में प्रमुख भूमिकाएं निभाईं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: कोलकाता में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 9 लोगों की मौत, झारखंड में रद्द हुईं 44 परीक्षाएं

  • ,
  • दिल्लीः पूर्व मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन समेत छह गिरफ्तार, एसटीपी टेंडर घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड परियोजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप, ACB ने की कार्रवाई

  • ,
  • अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना, बोले- पीडीए के दबाव में सहयोगियों को सीटें देने की तैयारी, प्लान होगा फेल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी रिफाइनरी पर हूती का बड़ा ड्रोन हमला और ट्रंप बोले- किम जोंग ने दिया सकारात्मक जवाब