सिनेमा

10 नवंबर को एक दूजे के हो जाएंगे रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण !

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के फैन्स को जिस घड़ी का इंतजार था, वह आ गई है। खबरों के मुताबिक, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल 10 नवंबर को शादी करने वाले हैं। 

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर-आनंद आहूजा के बाद एक और बड़ा जोड़ा शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। खबरों के मुताबिक, 10 नवंबर को अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण शादी करेंगे। दोनों काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं।

पहले ये खबरें आ रही थी कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 19 नवंबर को शादी करने वाले हैं। लेकिन ये तारीख उनके परिवार वालों को पंसद नहीं आई थी, जिसके बाद अब 10 नवंबर को शादी की तारीख तय की गई है। हालांकि अभी तक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तरफ से कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है।

खबरों के मुताबिक, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी इटली या फिर बैंगलोर में होने की उम्मीद है। लेकिन दोनों के परिवार वाले चाहते थे कि उदयपुर में एक रॉयल वेडिंग का इंतजाम किया जाए, लेकिन कुछ कारणों से उदयपुर में रॉयल वेडिंग का प्लान कैंसिल करना पड़ा।

खबरों की मानें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी विराट-अनुष्का की तरह शादी की थीम पर एक विज्ञापन शूट करने वाले हैं।

कुछ दिन पहले दीपिका अपनी मां के साथ मुंबई में एक गहने की दुकान में देखी गई थीं। इसके बाद एक बार फिर दीपिका-रणवीर की शादी की चर्चा तेज हो गई थी। खबरों के मुताबिक, दीपिका पादुकोण के करीबी ने बताया कि पिछले दिनों रणवीर और दीपिका जब श्रीलंका गए थे, तभी दोनों का रोका भी हो गया था। उस वक्त दोनों के परिवार वाले भी मौजूद थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने छात्रों से बर्बरता पर सरकार को घेरा, प्रधान का इस्तीफा और पीएम मोदी की माफी समेत तीन मांग रखी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और PM से माफी समेत रखीं तीन मांगें

  • ,
  • मेरठ में कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के स्थल पर पुलिस ने ताला जड़ा, कई नेताओं को हाउस अरेस्ट किया

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने CJP प्रदर्शन के दौरान छात्रों और वकीलों पर पुलिस बर्बरता की निंदा की, जांच की मांग की

  • ,
  • दिल्ली के जंतर मंतर पर पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी