सिनेमा

सिनेजीवन: सलमान की तरह लेडी दबंग बनना चाहती हैं कैटरीना और सैफ ने आलिया संग शुरू की ‘जवानी जानेमन’ की शूटिंग

अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने कहा कि सलमान खान की ‘दबंग’ की तर्ज पर अब लेडी दबंग को लेकर एक फिल्म बननी चाहिए, जिसमें वे लीड रोल करना चाहती हैं। अभिनेता सैफ अली खान ने पूजा बेदी की बेटी आलिया के साथ फिल्म जवानी जानेमन की शूटिंग शुरू कर दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ की अपार सफलता के बाद अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अब फीमेल लेडी दबंग पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने के इच्छा जाहिर की है। कैट की तमन्ना है कि चुलबुल पांडे की तर्ज पर अब एक फिल्म लेडी दबंग पर भी बनायीं जाए, जिसमें उनको मुख्य भूमिका में कास्ट किया जाए।

कैटरीना कहती हैं, 'फिल्म दबंग, जिस तरह एक मेल पुलिस अफसर की फिल्म है, उसी तरह एक फिल्म फीमेल कॉप पर भी जरूर बननी चाहिए।' कटरीना सलमान की ओर इशारा करती हुई कहती हैं, 'फीमेल कॉप के लीड रोल वाली फिल्म बननी ही चाहिए, जरूर बननी चाहिए।'

बता दें कि कुछ दिनों पहले निर्देशक रोहित शेट्टी ने ऐलान किया था कि सिंबा, दबंग, और सिंघम, जैसी मेल कॉप बेस्ड फिल्मों की तर्ज पर अब वे लेडी पुलिस ऑफिसर को लेकर फिल्म बनाने की सोच रहे हैं। हालांकि कि इस तरह की फिल्म को बनाने के लिए किसी ने भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

फोटो: सोशल मीडिया

सैफ ने आलिया संग शुरू की ‘जवानी जानेमन’ की शूटिंग

अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी आलिया एफ और अभिनेता सैफ अली खान ने यहां फिल्म 'जवानी जानेमन' की शूटिंग शुरू कर दी है।

रविवार को पूजा ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के पाकिस्तान के खिलाफ भारत के मैच के दौरान सैफ और आलिया की तस्वीर ट्वीट की थी।

ट्वीट का कैप्शन था, "लंदन में वर्ल्ड कप मैच के दौरान सैफ अली खान के साथ मेरी बेटी आलिया। उसकी डेब्यू फिल्म 'जवानी जानेमन' की शूट की बेहतरीन शुरुआत। वह उसके पिता की भूमिका में हैं और यह फादर्स डे के दिन शूट किया गया है। नई बेहतरीन शुरुआत के लिए शुभकामनाएं।"

फोटो: सोशल मीडिया

'जवानी जानेमन' से आलिया बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है, इसमें तब्बू भी हैं।

फोटो: सोशल मीडिया

जैकी भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट के साथ सैफ की ब्लैक नाईट फिल्म्स और जय सेवकरमनी की नॉर्दन लाइट फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होगी।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार