
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता अशोक चोपड़ा के जन्मदिन पर एक इमोशनल नोट लिखा। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर उनकी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में उनके पिता मुस्कुराते नजर आ रहे हैं और इसके बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा है।
इसके कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, “हर साल इस दिन मैं और सिड आपको सरप्राइज देने के फिराक में रहते थे। लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए! आप हमेशा सबकुछ जान जाते थे। इसलिए मुझे उम्मीद है कि आप जहां कहीं भी हैं, आपको पता है कि आप हरदिन हमारे साथ हैं।”
प्रियंका ने आगे लिखा, “मैं जो कुछ भी करती हूं, उसमें मैं आपके प्रोत्साहन के बारे में सोचती हूं। मैं जो कुछ भी चुनती हूं उसके बारे में आपसे पूछती हूं। मेरे साथ जो कुछ भी होता है, मैं आपके आशीर्वाद के लिए आपकी आभारी हूं।”
अंत में प्रियंका ने कहा, “हैप्पी बर्थडे डैड। काश आप हर दिन हमारे साथ होते! हम सभी आपसे प्यार करते हैं। बैकग्राउंड में जो गाना बज रहा है वह पापा के पसंदीदा गानों में से एक है। इसे वह मां के लिए हमेशा गाया करते थे।” बता दें कि प्रियंका के पिता का निधन साल 2013 में कैंसर की वजह से हुआ था।
Published: undefined
अभिनेत्री सनी लियोनी यहां अपनी छुट्टी के दौरान भी अपने मां के कर्तव्यों को नहीं भूलीं और उन्होंने अपनी बेटी निशा को अपना होमवर्क पूरा करने में मदद की। सनी ने शुक्रवार को अपनी बेटी के साथ अपनी एक तस्वीर ट्वीट की, जिसमें निशा इस बात पर ध्यान केंद्रित करती हुई नजर आ रही हैं कि सनी उसकी नोटबुक में क्या लिख रही हैं।
सनी ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “छुट्टी पर हूं, लेकिन मैं अपनी बेटी के साथ सामंजस्य में भरोसा करती हूं। मैंने उसके होमवर्क असाइनमेंट को पूरा करने में मदद की। हमारे पीछे बुर्जखलीफा का नजारा काफी मनोरम है।” बता दें कि साल 2017 में सनी और उनके पति डेनियल वेबर ने महाराष्ट्र के लातुर से निशा को गोद लिया था।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined