सिनेमा

सिनेजीवन: ‘सत्ते पे सत्ता’ की रीमेक में साथ दिखेंगे ऋतिक-कैटरीना और सलमान ने पुराने अंदाज में पोस्ट की चिट्ठी, वीडियो वायरल

सलमान खान ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे पुराने जमाने के स्टाइल में चीट्ठी चिपकाते नजर आरहे हैं और फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ के रीमेक के लिए ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ एक बार फिर से साथ कम करते दिखाई देंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान ने पुराने दिनों की याद को ताजा करते हुए 'पुराने जमाने की तरह' पोस्ट करने का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में सलमान खान काले रंग की टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं, जिसमें वह एक लिफाफे के जरिए उसी तरह 'पोस्ट' करते नजर आ रहे हैं, जैसा कि पुराने दिनों में चिठ्ठियां भेजी जाती थीं।

अभिनेता ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "पुराने जमाने की तरह पोस्ट करते हुए.."। इस वीडियो को 32 हजार से ज्यादा लाइक्स मिलने के साथ ही 2000 से ज्यादा बार री-ट्वीट किया जा चुका है।

53 वर्षीय सुपरस्टार हाल फिलहाल में सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हो गए हैं। वह प्रशंसकों को अपने व्यक्तिगत जीवन, काम के शेड्यूल और फिटनेस संबंधी वीडियो साझा करते रहते हैं।

वहीं, अगर काम की बात करें तो सलमान खान इन दिनों आगामी फिल्म 'दबंग 3' और 'इंशाहल्लाह' की शूटिंग कर रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया

‘सत्ते पे सत्ता’ के रीमेक में फिर साथ आएंगे ऋतिक-कैटरीना

बॉलीवुड हंक ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ जल्द ही एक बार फिर फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ के रीमेक में साथ काम करते दिखाई देंगे। इससे पहले ये दोनों फिल्म ‘बैंग बैंग’ में एक साथ दिखाई दिए थे। फिल्म में कैटरीना उसी रोल में दिखाई देंगी जो हेमा मालिनी ने निभाया था।

फिल्मी सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म की लीड फीमेल के लिए पहले दीपिका पादुकोण को कास्ट किया जाना था लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस रोल के लिए कैटरीना को ही चुना गया है।

बता दें कि साल 1982 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' के इस रीमेक में अमिताभ के रोल में ऋतिक रोशन होंगे। फिलहाल फिल्म के बाकी कलाकारों की कास्टिंग होना बाकी है।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार