सिनेमा

सिनेजीवन: सुशांत और श्रद्धा की फिल्म ‘छिछोरे’ का ट्रेलर रिलीज और केबीसी-11 के लिए अमिताभ बच्चन ने शुरू की शूटिंग

सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘छिछोरे’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। कॉलेज लाइफ पर आधारित इस फिल्म को ‘दंगल’ के निर्देशक नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है और केबीसी 11 के लिए मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने शूटिंग शुरू कर दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'छिछोरे' के ट्रेलर को रविवार फ्रेंडशिप डे के मौके पर रिलीज कर दिया गया है। 'छिछोरे' के दो मिनट के इस ट्रेलर को देखकर आप अपने कॉलेज के दिनों में वापस चले जाएंगे क्योंकि ट्रेलर के अधिकांश भाग में फिल्म के किरदार सुशांत सिंह राजपूत, वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन को कॉलेज में मस्ती करते हुए दिखाया गया है। फिल्म में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और सुशांत के किरदार के बीच एक लव एंगल भी है।

इस ट्रेलर के साथ तिवारी ने ट्वीट किया है, "हैशटैग छिछोरे मेरे उन सारे दोस्तों को मेरी तरफ से एक श्रद्धांजलि है जो अच्छे-बुरे वक्त में मेरे साथ खड़े रहे। आपकी बेहतरीन उपस्थिति से मेरी जिंदगी को समृद्ध करने के लिए धन्यवाद। हैप्पी फ्रेंडशिप डे।"

नितेश द्वारा निर्देशित इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है और इसके सह-निर्माता फॉक्स स्टार स्टूडियोज है।

केबीसी-11 के लिए अमिताभ बच्चन ने शुरू की शूटिंग

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज आधारित रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के ग्यारहवें सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है। अमिताभ ने ट्वीट किया, "इसकी शुरुआत हो चुकी है। एक और केबीसी, इसे शुरू हुए 19 साल हो गए ,11 सीजन्स और सभी दर्शकों का प्यार।"

इस दौरान उन्होंने 'केबीसी' के सेट की कई तस्वीरें साझा कीं।

'कौन बनेगा करोड़पति' ब्रिटिश कार्यक्रम 'हू वॉन्ट्स टू बी ए मिलिनेयर?' पर आधारित है। अमिताभ बच्चन इसके दस सीजन्स की मेजबानी कर चुके हैं। केवल तीसरे सीजन की मेजबानी सुपरस्टार शाहरुख खान ने की थी, लेकिन यह दर्शकों पर प्रभाव छोड़ने में नाकामयाब रहा था।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हिमाचल के चंबा में हादसा, बस के नीचे सड़क में गिरने से 7 की मौत, प्रयागराज में राहुल का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

  • ,
  • होर्मुज स्ट्रेट के पास एक और मर्चेंट जहाज पर हमला, इंजन रूम में आग लगने के बाद क्रू ने मांगी मदद

  • ,
  • हिमाचल प्रदेश: चंबा दर्दनाक सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस नीचे सड़क में गिरी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

  • ,
  • भारत समेत 5 देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाला बिल अमेरिकी सीनेट में पास, 86 सांसदों ने पक्ष में वोट किया

  • ,
  • ‘छात्रों की गूंज’ का प्रयागराज में नया पड़ाव, राहुल गांधी से संवाद के लिए दो लाख युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन