
कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' ग्लोबल रिलीज को टाल दिया गया है। मेकर्स ने बुधवार को आधिकारिक घोषणा की कि फिल्म अब 4 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज पहले 19 मार्च 2026 को प्रस्तावित थी। हालांकि, केवियन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंज क्रिएशंस ने अपने प्रमुख डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर 'फार्स फिल्म्स' के परामर्श पर इसे वैश्विक स्तर पर स्थगित कर दिया है। अब फिल्म को एक सोची-समझी रणनीति के तहत नई तारीख पर प्रदर्शित किया जाएगा।
फिल्म के प्रोड्यूसर्स केवियन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने बताया कि मिडिल ईस्ट (खाड़ी क्षेत्र) में चल रहे तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के कारण यह फैसला लिया गया है। यह क्षेत्र फिल्म के लिए बहुत महत्वपूर्ण बाजार है, जहां बड़े पैमाने पर दर्शक मौजूद हैं। प्रमुख डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर फार्स फिल्म्स की सलाह पर रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है, ताकि क्षेत्र में सिनेमाघरों की अनिश्चितता और रुकावटों से बचा जा सके। मेकर्स ने कहा कि वे स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और दर्शकों के हित में यह मुश्किल, लेकिन समझदारी भरा कदम उठाया है।
Published: undefined
कॉमिडियन और अभिनेता राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर चल रही उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि उन्होंने जज के सामने रोते हुए कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं। एक्टर ने साफ कहा कि वह जज के सामने कभी नहीं रोए और न ही कोर्ट को कभी बताया कि उनके पास पैसे नहीं हैं। उन्होंने इन दावों को पूरी तरह मनगढ़ंत और गलत बताया। राजपाल ने कहा, “सोशल मीडिया पर जो खबरें चल रही हैं, उनमें से कुछ शुभचिंतक फैला रहे हैं, जबकि ज्यादातर वे लोग हैं जिन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है। वे बस इंटरनेट पर फैक्ट्स को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं और अपनी दुकानें चला रहे हैं। मैं सबकी इज्जत करता हूं, लेकिन ऐसी अफवाहों पर यकीन न करें।”
उन्होंने आगे कहा, “अगर कोई राजपाल के चेहरे को देखता है, तो उसे सिर्फ हंसी आनी चाहिए। इससे ज्यादा की उम्मीद न करें। मेरा चेहरा हमेशा हंसी-खुशी का प्रतीक रहा है और रहेगा।” राजपाल ने इस दौरान मुश्किल समय में मिले सहारे की भी बात की। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में इंडस्ट्री के कई लोग उनके साथ खड़े हुए और उनकी मदद की। हालांकि, सोशल मीडिया पर उन लोगों के नाम ज्यादा हाईलाइट नहीं हुए। एक्टर ने कहा कि परिवार से भी उन्हें लगातार मजबूत समर्थन मिल रहा है, जो उनके लिए सबसे बड़ा सहारा है।
गौरतलब है कि राजपाल यादव को हाल ही में चेक बाउंस के एक मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी। कोर्ट ने उन्हें अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए 18 मार्च तक की अंतरिम बेल दी। सुनवाई के दौरान राजपाल के वकील ने कोर्ट को सूचित किया कि एक्टर ने 1.5 करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट जमा कर दिया है। साथ ही, उन्हें अपना पासपोर्ट भी सरेंडर करने का निर्देश दिया गया। इस मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को निर्धारित है। ‘भूल भुलैया’ और कई हिट कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर राजपाल यादव ने स्पष्ट किया कि वह कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह सम्मान कर रहे हैं और अफवाहों से दूर रहकर अपनी जिंदगी को हंसी-खुशी के साथ जीना चाहते हैं।
Published: undefined
हिंदी सिनेमा की क्लासिक कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' में मजनू भाई (अनिल कपूर) द्वारा बनाई गई पेंटिंग आज भी सोशल मीडिया पर मीम्स के रूप में बेहद लोकप्रिय है। हालांकि, हंसी-मजाक से इतर इस पेंटिंग के पीछे एक गहरा दर्शन (फिलॉसफी) छिपा है, जिसका खुलासा खुद अनिल कपूर ने किया है। दरअसल, हाल ही में अनिल कपूर अक्षय कुमार के होस्ट किए गए शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के होली स्पेशल एपिसोड में आए थे। शो के दौरान एक दर्शक ने बताया कि वह अनिल कपूर और अक्षय कुमार का बड़ा फैन है, खासकर दोनों की फिल्म 'वेलकम' का। उसने फिल्म की आइकॉनिक पेंटिंग, जिसमें एक गधा घोड़े पर सवार दिखता है, के पीछे की कहानी के बारे में पूछा। अनिल ने बताया कि ओरिजिनल पेंटिंग अभी भी उनके पास है। उन्होंने कहा, "लोग इस पेंटिंग पर मीम्स बनाते रहते हैं, मजाक उड़ाते हैं और सोचते हैं कि कैसी अजीब पेंटिंग है। लेकिन इसके पीछे एक गहराई है, एक कहानी है और एक सीरियसनेस है।"
इसके बाद दर्शक ने बताया कि इस पेंटिंग वाली टी-शर्ट्स भी बाजार में आ रही हैं, तो अभिनेत्री राधिका ने कहा कि उनके पास भी एक टी-शर्ट है। अनिल ने मजाक में कहा कि वे इन टी-शर्ट्स से रॉयल्टी के पैसे कमाते हैं, जिस पर अक्षय कुमार हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए। अनिल ने आगे इसकी फिलॉसफी समझाते हुए कहा, "पेंटिंग में घोड़ा और गधा हैं। घोड़ा एक्टिवनेस, मेहनत और लगन का प्रतीक है, जबकि गधा इसका उल्टा यानी आलस्य या कम मेहनत वाला। घोड़ा सारी मेहनत करता है, लेकिन क्रेडिट अक्सर गधा ले लेता है। यह बॉस-एम्प्लॉयी रिश्ते की तरह है, जहां मेहनत करने वाला कम पाता है और ऊपर वाला फायदा उठाता है।"
अनिल ने ऑडियंस से पूछा, "आप खुद को घोड़ा मानते हैं या गधा?" 'वेलकम' के बारे में बात करते हुए अनिल ने कहा, "सबसे पहले अक्षय साहब के साथ मैंने 'वेलकम 1' की थी। 'वेलकम 2' में वे नहीं थे। 'वेलकम 3' में मुझे निकाल दिया गया। अब 'वेलकम 4' में हम फिर साथ करेंगे।" अनीस बाज्मी द्वारा निर्देशित कॉमेडी ड्रामा फिल्म वेलकम में मजनू भाई का किरदार अनिल कपूर ने बेहतरीन तरीके से निभाया था, जो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। वहीं, उनकी पेंटिंग इस किरदार को और मजेदार बनाती है। आज भी यह मीम कल्चर का हिस्सा बनी हुई है और बॉलीवुड की यादगार चीजों में शुमार है।
Published: undefined
अभिनेत्री सोनल चौहान दुबई से सुरक्षित भारत लौट आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वतन वापसी की खुशी जताई और पिछले कुछ दिनों के मुश्किल समय का जिक्र किया। सोनल ने इंस्टाग्राम पर किए पोस्ट में लिखा कि भारत वापस आकर वह बहुत शुक्रगुजार महसूस कर रही हैं। फैंस, दोस्तों और सभी लोगों के प्यार, दुआ और मैसेज के लिए उन्होंने दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि ये प्यार और समर्थन उनके लिए बहुत मायने रखता है। सोनल चौहान ने बताया कि अब वह सुरक्षित रूप से भारत में हैं। पिछले कुछ दिन उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहे, लेकिन इस दौरान उन्होंने दुबई के लोगों का जबरदस्त जोश, हिम्मत और अपनी सरकार पर गहरा भरोसा देखा। उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें खुद भी वह भरोसा महसूस हुआ।
सोनल ने दुबई की अधिकारियों का विशेष रूप से आभार जताया। अभिनेत्री ने लिखा कि मुश्किल समय में दुबई प्रशासन ने सभी को सुरक्षित और शांत रखा। हर चीज को बहुत सावधानी, जिम्मेदारी और देखभाल से संभाला गया, ताकि वहां मौजूद हर व्यक्ति सुरक्षित महसूस करे। सोनल चौहान ने यह भी कहा कि वह उम्मीद करती हैं कि यह मुश्किल समय जल्द ही खत्म हो जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में लिखा, “जंग कभी भी इसका जवाब नहीं है।” इस संकट से गुजर रहे सभी लोगों के लिए उनका दिल दुखता है। उन्होंने सभी प्रभावित लोगों के लिए शांति और इस मुश्किल दौर के जल्द समाप्त होने की प्रार्थना की।
अभिनेत्री ईशा गुप्ता भी दुबई से सुरक्षित भारत लौट आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “घर वापस आकर बहुत शुक्रगुजार हूं। आप सभी की प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद। ईश्वर की कृपा से हम सब सुरक्षित हैं।” ईशा ने बताया कि मिसाइल हमलों की खबरों से अफरा-तफरी मची। एयरपोर्ट बंद हो गया। ईशा ने यूएई सरकार, एयरपोर्ट स्टाफ, सुरक्षा टीम और होटल मैनेजमेंट की तारीफ की। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने फंसे यात्रियों को तुरंत होटलों में जगह, खाना और सुरक्षा दी। अलर्ट और भरोसेमंद मैसेज भेजे गए। ईशा ने कहा, “यह दिखाता है कि असली ताकत क्या होती है।
Published: undefined
नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने सनसनी फैलाने को 'बहुत आसान इनाम' करार दिया है। हाल ही में रिलीज हुई स्ट्रीमिंग फिल्म ‘एक्यूज्ड’ में अपने दमदार अभिनय के लिए चर्चा बटोर रही कोंकणा ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह फिल्म सनसनी से पूरी तरह दूर है। ‘एक्यूज्ड’ में कोंकणा और प्रतिभा रांता मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म एक ऐसी महिला की कहानी है, जिस पर एक विक्टिम के यौन उत्पीड़न का आरोप लगता है। कोंकणा ने बताया, “सनसनी फैलाना बहुत आसान इनाम की तरह है। यह बहुत जल्दी आने वाला और आसान इनाम है, एक जल्दी आने वाला नया साइकिल है। लेकिन हम असल में ऐसा नहीं देख रहे हैं। हम एक्यूज्ड को एक ऐसी फिल्म के तौर पर देख रहे हैं जिसमें बहुत सारी बारीकियां और गहराई है। यह आसान जवाबों से दूर है, यानी इसमें गहराई है।”
उन्होंने आगे समझाया, "फिल्म एक्यूज्ड असल में पावर और इंसानी रिश्तों की खोज है। जब किसी रिश्ते पर इस तरह के इल्जाम लगते हैं, तो उसका क्या होता है? रिश्ता कैसे टूटता है? कैसे जुड़ता है? और पावर में रहने वाली एक महिला के प्रति, हमारे मन में पहले से क्या पॉजिटिव या नेगेटिव बायस हैं? ये बायस हमारे जजमेंट को कैसे प्रभावित करते हैं? फिल्म इन सवालों को गहराई से उठाती है।”
27 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज ‘एक्यूज्ड’ एक ऐसी महिला की कहानी है, जिस पर कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगता है। कोंकणा ने बातचीत में कहा कि यह स्क्रिप्ट आम धारणा को पूरी तरह पलट देने वाली है। उन्होंने बताया, “हम ज्यादातर समय महिलाओं को पीड़ित या सर्वाइवर के रूप में देखते हैं, आरोपी के रूप में बहुत कम। आंकड़ों के अनुसार अपराध ज्यादातर पुरुष करते हैं, यह सच है, लेकिन महिलाएं भी ऐसा कर सकती हैं और ऐसा होता भी है।”
कोंकणा ने आगे कहा कि इस फिल्म का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि यह उन अनकही कहानियों पर प्रकाश डालती है, जिन्हें हम आमतौर पर नजरअंदाज कर देते हैं। फिल्म में कार्यस्थल पर महिलाओं के बीच पावर डायनामिक्स, दो महिलाओं के रिश्ते में सत्ता का खेल और उम्र का बड़ा अंतर दिखाया गया है। यह एक ऐसी कहानी है जो सिक्के के दूसरे पहलू को दिखाती है। यहां आरोपी महिला है और पीड़ित भी महिला। दोनों के बीच उम्र का फर्क, नौकरी का स्वरूप और रिश्ते की जटिलता ये सब चीजें हैं, जो दर्शकों के सामने हमारे पूर्वाग्रहों को लाती हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined