
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का कहना है कि कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते वह पूरी तरह से आइसोलेशन और सेल्फ क्वारेंटाइन में हूं। दिलीप कुमार ने मंगलवार को ट्विटर पर प्रशंसकों को अपनी सेहत की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो उनकी बेहतर देखभाल कर रही हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "मैं कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते मैं पूरी तरह से आइसोलेशन और सेल्फ क्वारेंटाइन में हूं। मुझे किसी भी तरह का कोई संक्रमण न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सायरा ने कोई मौका नहीं छोड़ा है।"
Published: undefined
कोरोना वायरस के चलते तमाम इवेंट और फैशन वीक पहले ही रद्द हो चुके हैं। अब कोरोना के कारण मेट गाला 2020 को लेकर भी खबरें आ रही हैं। कहा जा रहा है कि मेट गाला 2020 को पोस्टपोन किया जा सकता है। ये इवेंट 4 मई को होना तय था। लेकिन कहा जा रहा है कि कोरोना के प्रकोप के चलते इस टाल दिया जा सकता है। हर साल मेट गाला मई के पहले सोमवार को आयोजित किया जाता है। ये सिलसिला 2005 से जारी है। लेकिन कोरोना के चलते इस इवेंट पर भी तलवार लटकी है। तमाम रोकथाम के बाद भी कोरोना वायरस लगातार देशों में फैलता जा रहा है। कहा जा रहा है कि जल्द ही मेट गाला के पोस्टपोन से जुड़ा नोटिस जारी किया जा सकता है।
Published: undefined
कोरोना वायरस से सिनेमा बुरी तरह प्रभावित होने वाला है। ट्रेड जानकारों के मुताबिक कोरोना वायरस से बंद के माहौल का सीधा असर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर होगा। सिनेमाघर बंद, सूर्यवंशी जैसी बड़ी रिलीज का टलना, बागी 3 और अंग्रेजी मीडियम की कमाई का बुरा हाल। साथ ही में,19 मार्च से बॅालीवुड, ओटीटी और टीवी शोज की शूटिंग का 31 मार्च तक लॅाकडाउन मोड में रहना 800 करोड़ के नुकसान की तरफ इशारा है। लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट की राय है कि कोरोना का असर कम होने के बाद भी सिनेमा, टीवी और वेब इंडस्ट्री के मेकर्स के साथ कई लोगों को करोड़ों का घाटा झेलना होगा।
Published: undefined
अभिनेता आयुष शर्मा और सई मांजरेकर एक संगीत वीडियो में दिखाई दिए हैं, जिसका टाइटल 'मांझा' है। विशाल मिश्रा द्वारा गाया गया रोमांटिक गीत पहले से ही यूट्यूब पर है। इसका वीडियो दिल्ली में शूट किया गया है। आयुष ने कहा, "गीत को फिल्माने का यह बहुत ही शानदार सफर रहा। यह गाना सही मायने में आत्मा को छू लेता है और मुझे उम्मीद है कि लोग हमारे गीत को पसंद करेंगे। पूरी टीम इतनी प्रतिभाशाली है कि मैं 'मांझा' के बारे में हमेशा से आश्वस्त था और सई के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा।"
Published: undefined
बिग बॉस 13 की फेवरेट जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनज गिल एक म्यूजिक वीडियो के लिए साथ आए हैं। सिडनाज के इस म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। इसमें दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री साफ दिखती है। सिद्धार्थ-शहनाज के गाने का नाम भुला दूंगा है। इसे दर्शन रावल ने गाया है। प्रोड्यूस किया है कौशल जोशी ने। गाने को कोरियोग्राफर पुनीत जे पाठक ने डायरेक्ट किया है। फैंस को इस गाने का बेसब्री से इंतजार है।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined