सिनेमा

सिनेजीवन: ‘आदिपुरुष’ में जानकी बनी कृति सेनन की आंखों से छलके आंसू और धूम 4 में होगी जॉन अब्राहम की वापसी?

'आदिपुरुष' के निमार्ताओं ने सीता नवमी पर कृति सेनन की फिल्म का एक नया मोशन पोस्टर जारी किया है और पठान की बेजोड़ सफलता के बाद जॉन अब्राहम एक बार फिर यशराज फिल्म्स से जुड़ने वाले हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

'आदिपुरुष' का नया पोस्टर जारी, रोती हुई नजर आई कृति सेनन

'आदिपुरुष' के निमार्ताओं ने सीता नवमी पर कृति सेनन की फिल्म का एक नया मोशन पोस्टर जारी किया है। कृति ने इंस्टाग्राम पर मोशन पोस्टर साझा किया, जिसमें वह केसरिया रंग के दुपट्टे से सिर ढके नजर आ रही हैं और उनकी आंखों में आंसू हैं। बैकग्राउंड में जय सिया राम गाना बज रहा है। कृति ने मोशन पोस्टर को कैप्शन दिया: सनातन मंत्र, जय सिया राम। सिया राम की धार्मिक गाथा। निमार्ताओं ने रामनवमी पर नए पोस्टर भी जारी किए थे। ओम राउत द्वारा निर्देशित कृति ने जानकी की भूमिका निभाई है, जो हिंदू पौराणिक कथाओं 'रामायण' से सीता से प्रेरित है। 'आदिपुरुष' में प्रभास, सैफ अली खान और सनी सिंह भी हैं।

यशराज फिल्म्स की धूम 4 में होगी जॉन अब्राहम की वापसी?

पठान की बेजोड़ सफलता के बाद जॉन अब्राहम एक बार फिर यशराज फिल्म्स से जुड़ने वाले हैं। जी हां, सूत्रों के अनुसार, सुपरहिट एक्शन फ्रैंचाइजी 'धूम' की अगली कड़ी, यानि की धूम 4 में एक बार फिर जॉन अब्राहम की एंट्री हो सकती है। पहली धूम की तरह, इस फिल्म में भी जॉन निगेटिव किरदार निभाएंगे। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय में जॉन अब्राहम की यशराज के साथ कई मीटिंग हो चुकी है। वहीं, एक बड़ी बात है कि फिल्म धूम का क्लाईमैक्स काफी ओपन रखा गया था। ये पता नहीं चला कि जॉन का किरदार मरा या बचकर भाग गया। लिहाजा, इस कंफ्यूज़न को जॉन की वापसी में भुनाया जा सकता है। फिलहाल इस मामले में आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

'धूम' सीरीज़ की पहली फिल्म 2004 में रिलीज़ हुई थी। जिसमें जॉन अब्राहम ने मुख्य विलेन का किरदार निभाया था। 'धूम 2' में ऋतिक रौशन नज़र आए थे। जबकि 'धूम 3' में आमिर खान ने डबल रोल निभाया था। ये तीनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रही थीं। लिहाजा, अब इस सीरीज़ की चौथी फिल्म को लेकर चर्चा चल रही है। लेकिन फिलहाल इसके रिलीज की कोई संभावना नहीं है और फैंस को इसके लिए लंबा इंतजार करना होगा।

फोटो: सोशल मीडिया

सलमान खान ने अपने लव लाइफ को लेकर दिया जवाब

सलमान खान की लव लाइफ को लेकर सालों से बातें और अफवाहें चलती आ रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सुपरस्टार ने अपने लव लाइफ को लेकर खुलकर बातें की हैं। सलमान खान जल्द ही एक शो में नजर आने वाले हैं, जहां वो कहते नजर आ रहे हैं कि वो प्यार में अनलकी हैं। जी हां, शो का लेटेस्ट प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें सलमान खान कह रहे हैं, 'मैं प्यार में बदकिस्मत हूं सर।'

सलमान खान रजत शर्मा के शो "आप की अदालत" में नजर आने वाले हैं, जिसकी शूटिंग दुबई में हो चुकी है। चैनल द्वारा जारी किए गए प्रोमो में, पत्रकार को अभिनेता से रिश्तों के प्रति उनके रवैये के बारे में सवाल करते हुए देखा जा सकता है। जिस पर सलमान ने हंसते हुए जवाब दिया, "मैं प्यार में अनलकी हूं सर। सब अच्छी थी, दोष मुझ में ही लगता है। जिन्हें मैं चाहता था कि वह मुझे जान कहें, वह भी मुझे भाई कह रही हैं। तो अब मैं क्या करूं?"

फोटो: सोशल मीडिया

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की