
बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। ये तो सब जानते हैं कि काफी लंबे समय से एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। आए दिन ये कपल मुंबई में एक साथ स्पॉट होते रहते हैं। वहीं जबसे ये कपल रिलेशनशिप में आए हैं तब से फैंस इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। इन सबके बीच मलाइका और अर्जुन की सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है।
हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसके बाद वह फैंस उन्हें सगाई की बधाई दे रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की हैं जहां पर अपने हाथ में डायमंड रिंग दिखा रही हैं। आपको बता दें, मलाइका के इस तस्वीर से लोग इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि कहीं मलाइका अरोड़ा ने अपने ब्वॅायफ्रेंड अर्जुन कपूर से सगाई कर ली है। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
Published: undefined
ऐसा नहीं है और मलाइका अरोड़ा ने ये तस्वीरें सिर्फ एक ब्रांड के प्रमोशन के लिए शेयर की हैं। इस बात का खुलासा भी खुद मलाइका ने तस्वीर के कैप्शन में किया है। मलाइका अरोड़ा ने तस्वीरों के साथ लिखा- कितनी प्यारी अंगूठी है, मुझे ये बहुत पसंद है, यहां से खुशी शुरू होती है! अगर आप अपनी लाइफ में प्यार को लेकर योजना बना रहे हैं तो ये सगाई की अंगूठी बहुत सही है। आपको बता दें, ऐसा पहली बार नहीं है कि जब सगाई को लेकर चर्चा हो रही हो। इससे पहले भी दोनों की शादी की अफवाह कई बार सामने आयी है, लेकिन दोनों ने अपनी शादी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन इतना तो तय है कि दोनों के बीच प्यार काफी है। ऐसे में वह एक दूसरे के साथ रहने का मौका नहीं छोड़ते हैं। कोरोना लॅाकडाउन में काफी समय बिता रहे हैं।
बता दें कि मलाइका अर्जुन से उम्र में 12 साल बड़ी हैं इस वजह से उन्हें कई बार ट्रोल भी किया गया लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। दोनों बिना किसी झिझक के सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार दिखाते रहते हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined