सिनेमा

'भाभीजी घर पर हैं’ से हंसाने वाले 'मलखान' का निधन, क्रिकेट खेलते समय अचानक गिरने के बाद दीपेश भान की हुई मौत

'भाभीजी घर पर हैं' के लोकप्रिय किरदार मलखान सिंह यानी अभिनेता दीपेश भान का निधन हो गया है। अभिनेता के निधन की पुष्टि शो के असिस्टेंट डायरेक्टर अभिनीत ने की है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक झटका लगा है। अभिनेता दीपेश भान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। पापुलर टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर है' में मलखान सिंह के किरदार से सबके दिलों में राज कर रहे थे। वह लंबे समय से इस सीरियल से जुड़े हुए थे। अभिनेता के निधन की पुष्टि शो के असिस्टेंट डायरेक्टर अभिनीत ने की है।

दीपेश भान की मौत से हर कोई सदमे हैं। दीपेश भान अपने पीछे पत्नी और एक बच्चे को छोड़ गए हैं। उनकी शादी साल 2019 में दिल्ली में हुई थी।

खबरों के मुताबिक, दीपेश शुक्रवार को क्रिकेट खेल रहे थे, लेकिन क्रिकेट खेलते समय वह अचानक गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कई शोज का हिस्सा रहे दीपेश


दीपेश भान, 'भाभीजी घर पर हैं' से पहले वह 'कॉमेडी का किंग कौन', 'कॉमेडी क्लब', 'भूतवाला', 'एफआईआर' समेत कई कॉमेडी शोज में काम कर चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने आमिर खान के साथ भी काम किया है। आमिर खान के साथ टी-20 वर्ल्ड कप के विज्ञापन में नजर आए थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध