सिनेमा

न्यूयार्क से मुंबई लौटीं सोनाली बेंद्रे, कहा, पहले से बेहतर लेकिन कैंसर से बाकी है अभी जंग

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे न्यूयार्क में करीब 6 महीने तक कैंसर का इलाज करवाने के बाद घर वापस आ गई हैं। सोमवार को वह मुंबई पहुंच गईं।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहीं बॉलिवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे स्वस्थ होकर वापस भारत लौट आई गई हैं। वो पिछले 6 महीने से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रही थीं। मुंबई वापसी से पहले सोनाली बेंद्रे ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, “दूरियां हमें काफी कुछ सिखाती हैं। घर से दूर रहने के बाद मुझे यह अहसास हुआ कि मुझे कितने लोगों की कहानियों के बारे में पता चल रहा है। सभी अलग तरीके से अपनी जिंदगी की कहानी लिखने की कोशिश करते हैं, साथ ही सब संघर्ष भी कर रहे हैं। लेकिन कोई भी हार नहीं मानता है।”

मुंबई पहुंचने पर सोनाली के पति गोल्डी बहल ने कहा, “सोनाली की तबीयत ठीक है। फिलहाल के लिए उनका इलाज बंद हो गया हालांकि बीमारी वापस आ सकती है, ऐसे में रेगुलर चेकअप होते रहेंगे। क्योंकि यह एक ऐसी बीमारी है, जो कभी भी दोबारा वापस आ सकती है। इस समय सोनाली पूरी तरह स्वस्थ हैं, हमें इलाज के लिए वापस भी नहीं जाना पड़ेगा, लेकिन इस तरह की बीमारी के लिए सामान्य रूप से भी बीच-बीच में रूटीन चेकअप करवाते रहने होंगे।”

बता दें कि जुलाई में सोनाली बेंद्रे को हाईग्रैड कैंसर होने का पता चला था. इसके बाद से वे न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रही थीं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?