सिनेमा

मेरी फिल्मों की हिरोइन बोल्ड और कामुक होती हैं, लेकिन असभ्य नहीं: पूजा भट्ट

‘जिस्म’ जैसी फिल्म के निर्माण से लेकर ‘कैबरेट’ जैसी फिल्म तक फिल्म निर्माता पूजा भट्ट 1990 से भारतीय सिनेमा में महिला की छवि की नई परिभाषाएं गढ़ती आ रही हैं। उनका कहना है कि महिला की कामुकता और सुंदरता का इस्तेमाल वह कभी असभ्य तरीके से नहीं करतीं।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

पूजा ने एक इंटरव्यू में कहा, "फिल्म उद्योग में अभिनेत्री के तौर पर करियर शुरू करने के बाद से मैंने विजुअल्स की ताकत को महसूस किया, और यह भी कैसे वे हमारी सोच को नई उड़ान दे सकते हैं। यह बहुत शक्तिशाली है। इसलिए मैं हमेशा सबसे पहले अपनी खुद की संवेदनशीलता और फिर दुनिया की संवेदनशीलता का उपयोग करती हूं।"

वरिष्ठ फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की बेटी ने आगे कहा, "मेरा सेंसर बोर्ड मेरा अपना दिल और दिमाग है। हमारे दर्शक कह सकते हैं कि मेरी फिल्म में महिलाएं बोल्ड और कामुक होती हैं, लेकिन वे कभी असभ्य नहीं होतीं। मैं कभी किसी महिला के शरीर को बुरी नजर से नहीं देखती, चाहे वह निर्वस्त्र ही क्यों न हो।"

अपनी फिल्मों में महिला को कास्ट करने के सवाल पर 'दिल है कि मानता नहीं' की अभिनेत्री ने कहा, "मेरा पैमाना एकता कपूर से बहुत अलग है, जिसे आप 'रागिनी एमएमएस 2' और 'जिस्म 2' में स्पष्ट रूप से देख सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "मैं उनका उदाहरण इसलिए ले रही क्योंकि वे सफल हैं और मेरे मन में उनके लिए सम्मान है। दोनों फिल्मों का निर्माण महिलाओं ने किया और दोनों फिल्मों की अभिनेत्री सन्नी लियोन ही हैं। लेकिन उनका प्रस्तुतिकरण बहुत अलग है।"

उन्होंने कहा, "ऐसा शायद इसलिए है, क्योंकि हम दोनों एक ही खिड़की से बाहर देख सकते हैं, लेकिन चीजों को अलग तरीके से देखते हैं। मैं सिर्फ पुरुष दर्शकों के लिए ही नहीं, बल्कि महिला दर्शकों के लिए भी फिल्म बनाती हूं। इसीलिए मैंने रणदीप हुड्डा को भी इसी तरह पेश किया जैसा कि मैंने 'जिस्म 2' में किया।"

पूजा मानती हैं कि पर्दे पर बदन दिखाने से ज्यादा किरदार की प्रस्तुति एक महिला को ज्यादा कामुक बनाती है। उन्होंने कहा, "पहले की फिल्मों में कोई नग्नता नहीं होती थी तो लोगों को 'फिर तेरी कहानी याद आई' बहुत कामुक क्यों लगी? क्योंकि वह ऐसा किरदार था, जिसे मैंने निभाया था और फिल्म निर्माता द्वारा मुझे उस तरीके से प्रस्तुत किया गया था।"

एक निर्माता के तौर पर पूजा 'सुर : द मेलोडी ऑफ लाइफ', 'जिस्म', 'पाप' और 'रोग' जैसी फिल्में बना चुकी हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: बाल-बाल बचे केशव प्रसाद मौर्य, उड़ान भरते ही हेलिकॉप्टर में आई खराबी, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

  • ,
  • 'BJP महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के नाम पर करती है पाखंड', कमलनाथ ने आंकड़ों के जरिए एमपी सरकार का घेरा

  • ,
  • 'कायर और समझौतावादी हो गया है 56 इंच का सीना वाला आदमी’, अमेरिकी वित्त मंत्री के बयान पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

  • ,
  • पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम को हाई कोर्ट ने किया बरी, लेकिन फिर भी जेल में रहेंगे, जानें क्यों?

  • ,
  • अमेरिका-इजरायल के हवाई हमलों में अब तक 1332 ईरानी नागरिकों की मौत, UN में ईरान बोला- किसी भी विदेशी शक्ति को अपने...