सिनेमा

अब साहिल खान ने किए चौंकाने वाले खुलासे, लिए बॉलीवुड के दो सबसे बड़े स्टार्स के नाम

साहिल खान ने साल 2001 में आई एन.चंद्रा की फिल्म 'स्टाइल' से बॉलीवुड में कदम रखा था। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अब साहिल ने भी बॉलीवुड को लेकर कुछ बेहद ही चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

साहिल खान ने साल 2001 में आई एन.चंद्रा की फिल्म 'स्टाइल' से बॉलीवुड में कदम रखा था। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अब साहिल ने भी बॉलीवुड को लेकर कुछ बेहद ही चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। साहिल ने इंस्टाग्राम पर एक मशहूर फिल्म मैगजीन की तस्वीर साझा की है, जिसके कवर पेज पर वह, सलमान खान और शाहरुख खान के साथ नजर आ रहे हैं।

Published: undefined

इसके साथ साहिल अपनी आपबीती का जिक्र करते हुए लिखते हैं, "बहुत कम लोगों के साथ जिंदगी में ऐसा होता है कि अपनी पहली फिल्म 'स्टाइल' के बाद इंडिया के सबसे टॉप फिल्म मैगजीन के कवर पर, दो इंडिया के सबसे बड़े सुपर स्टार के साथ हो..मगर उनमें से एक सुपर स्टार को बहुत बुरा लगा। जबकि मैं तो नया था, उनका फैन था, कमजोर था। फिर भी वह मुझे कई बार साइड रोल के लिए बुलाते रहे, टीवी शो के लिए भी बुलाते रहे - और फिर कई फिल्म्स से मुझे निकलवा दिया। नाम बड़े और दर्शन छोटे। गेस कीजिए कौन?"

Published: undefined

वह आगे लिखते हैं, "अब मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत ने उनका असली चेहरा दिखा दिया। दुनिया के वो लोग न्यू टैलेंट्स से कितना डरते हैं - 20 साल में जॉन अब्राहम के अलावा कोई नहीं आया इंडस्ट्री में बड़ा स्टार क्योंकि कोई आने ही नहीं देता, सिर्फ स्टार सन को ही काम मिलता है - इस बारे में सोचें - आरआईपी सुशांत सिंह राजपूत।"

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • सिनेजीवन: फराह खान को सुजैन खान ने रखा 'गोल्ड डाइट' पर और कृति सेनन ने सिनेमा की दुनिया में पूरे किए 12 साल

  • ,
  • विनेश फोगाट को मिली एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में भाग लेने की इजाजत, हाईकोर्ट की कुश्ती महासंघ को फटकार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली हाईकोर्ट से विनेश फोगाट को बड़ी राहत, एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में भाग लेने की इजाजत मिली

  • ,
  • ईंधन की बढ़ी कीमतों पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा- आने वाले दिनों में भयंकर महंगाई झेलनी पड़ेगी

  • ,
  • 'आने वाले दिनों में जनता को भयंकर महंगाई झेलनी पड़ेगी, गरीबी-बेरोजगारी बढ़ेगी', ईंधन की बढ़ी कीमतों पर भड़के तेजस्वी