सिनेमा

पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन, गोपालगंज में 99 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

पंकज त्रिपाठी की टीम ने एक बयान में कहा कि पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का अंतिम संस्कार आज उनके करीबी परिवार के बीच किया जाएगा। पंकज त्रिपाठी फिलहाल गोपालगंज अपने गांव जा रहे हैं।

पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन
पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन फोटोः सोशल मीडिया

बॉलीवुड के चर्चित और लोकप्रिय अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन हो गया है। उन्होंने बिहार के गोपालगंज के अपने गांव में 99 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। खबरों के मुताबिक, पंकज उत्तराखंड में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जहां पिता के निधन की खबर मिलते ही वह बिहार के गोपालगंज स्थित अपने गांव के लिए रवाना हो गए हैं।

पंकज त्रिपाठी की टीम की ओर आधिकारिक बयान में कहा गया, ''भारी मन के साथ यह कहना पड़ रहा है कि पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी अब दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 99 साल का स्वस्थ जीवन जीया। उनका अंतिम संस्कार आज उनके करीबी परिवार के बीच किया जाएगा। पंकज त्रिपाठी फिलहाल गोपालगंज अपने गांव जा रहे हैं।''

पंकज त्रिपाठी की हाल ही में रिलीज फिल्म 'ओएमजी 2' बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अपने दसवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 113.67 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया है और चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और यामी गौतम भी लीड रोल में हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?