सिनेमा

Pathaan का ट्रेलर लॉन्च, आतंकवाद से लड़ते दिखे शाहरुख और दीपिका, ट्रेलर में एक्शन,थ्रिलर और ग्लैमर का कॉकटेल

फिल्म पठान के ट्रेलर में एक्शन,थ्रिलर और ग्लैमर तीनों का ही कॉकटेल देखने को मिला है। 'पठान' का ट्रेलर तीन भाषाओं में रिलीज किया गया है। जिसमें हिंदी के अलावा तेलुगू और तमिल शामिल हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म ‘पठान’ का ट्रेलर आखिरकार लॉन्च हो गया है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। फिल्म के टीजर और सॉन्ग को पहले ही ऑडियंस से बहुत प्यार मिल चुका है। ऐसे में फैंस बेसब्री से ट्रेलर के आने का इंतजार कर रहे थे।

बता दें कि शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन इब्राहिम की फिल्म पठान का ट्रेलर तीन भाषाओं में रिलीज किया गया है। जिसमें हिंदी के अलावा तेलुगू और तमिल शामिल हैं। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

फिल्म को फैंस से जितना प्यार मिल रहा है, उससे कई ज्यादा फिल्म को लेकर विरोध हो रहा है। पठान का गाना बेशर्म रंग में दीपिका के छोटे कपड़े और गेरुआ बिकिनी को लेकर विवाद है। सोशल मीडिया यूजर्स और हिंदू संगठनों का कहना है कि गाने के जरिए जानबूझकर हिंदू धर्म को टारगेट करने का काम किया जा रहा है। ट्रेलर के रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर बॉयकोट पठान का हैशटैग भी ट्रेंड कर रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की