सिनेमा

पायल घोष ने यौन शोषण केस में कराई इरफान पठान की एंट्री! अभिनेत्री ने किया चौंकाने वाला दावा

अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष ने एक और हैरान करने वाला दावा किया है। अब इस विवाद में उन्होंने पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का भी जिक्र किया है। साथ ही लिखा है कि इरफान सब जानते थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मशहूर फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष ने एक और हैरान करने वाला दावा किया है। अब इस विवाद में उन्होंने पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का भी जिक्र किया है। पायल के मुताबिक अनुराग संग हुए विवाद पर उन्होंने इरफान पठान से बात की थी। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर कहा है कि "मैंने इरफान पठान को एकदम यह तो नहीं बताया था कि मिस्टर कश्यप ने मेरा रेप किया है, लेकिन मैंने उनसे बातचीत के बारे में सबकुछ साझा किया था। यह जानने के बाद भी वे चुप हैं और कभी वे मेरे अच्छे दोस्त होने का दावा करते थे।"

Published: undefined

इतना ही नहीं पायल ने करीब दो घंटे बाद इरफान पठान के साथ वाली अपनी एक फोटो साझा की। उन्होंने लिखा, "इरफान पठान को टैग करने का मतलब यह नहीं है कि मुझे उनमें कोई इंटरेस्ट है। लेकिन वे उनमें से हैं, जिनके साथ मैंने मिस्टर कश्यप के बारे में सबकुछ साझा किया था, सिर्फ रेप वाली बात छोड़कर। मैं जानती हूं कि वे अपने ईमान और बूढ़े मां-बाप में भरोसा करते हैं। इसलिए उम्मीद करती हूं कि मैंने उनके साथ जो कुछ भी शेयर किया है, वे उसके बार में बात करेंगे।"

Published: undefined

गौरतलब है कि 22 सितंबर को पायल घोष ने अनुराग के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। उनका आरोप है कि अनुराग ने 2013 में वर्सोवा में करी रोड की एक लोकेशन पर रेप किया था। उधर, 8 अक्टूबर को इस मामले में अनुराग कश्यप से करीब 8 घंटे पूछताछ हुई थी। अनुराग कश्यप ने खुद पर लगे आरोपों को नकार दिया था। अनुराग कश्यप ने कहा था कि पायल के सारे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। इनमें बिल्कुल सच्चाई नहीं है। ये मेरे खिलाफ साजिश है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined