सिनेमा

Poonam Pandey: मौत की खबरों के बीच खुद सामने आई पूनम पांडे, कहा- मैं जिंदा हूं, मरने की झूठी खबर का कारण भी बताया

पूनम पांडे ने अब खुद सामने आकर खुद अपने जिंदा होने का सबूत दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि वह जिंदा हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे की मौत की खबर झूठी साबित हुई है। इस बात की जानकारी खुद पूनम पांडे ने दी है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा है कि मैं जिंदा हूं.. दरअसल, 2 फरवरी को पूनम पांडे की टीम ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया और सभी को उनके निधन की जानकारी दी थी।

पूनम पांडे ने अब खुद सामने आकर खुद अपने जिंदा होने का सबूत दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि वह जिंदा हैं। पूनम पांडे ने अपनी मौत की खबर पर सफाई देते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कहती हुई नजर आ रही हैं कि, मैं जिंदा दूं, मैं सर्विकल कैंसर से नहीं मर सकती। लेकिन दुखद बात यह है कि इसने उन हजारों महिलाओं की जान ले ली है जो इस बीमारी से निपटने के बारे में ज्ञान की कमी के कारण पैदा हुईं।

कुछ अन्य कैंसरों के विपरीत, सर्विकल कैंसर पूरी तरह से रोकथाम योग्य है। मुख्य बात एचपीवी वैक्सीन और शीघ्र पता लगाने वाले परीक्षणों में निहित है। हमारे पास यह सुनिश्चित करने के साधन हैं कि इस बीमारी से किसी की जान न जाए।

पूनम ने आगे कहा कि, आइए आलोचनात्मक जागरूकता के साथ एक-दूसरे को सशक्त बनाएं और सुनिश्चित करें कि हर महिला को उठाए जाने वाले कदमों के बारे में जानकारी हो। क्या किया जा सकता है इसके बारे में गहराई से जानने के लिए बायो में दिए गए लिंक पर जाएँ। आइए मिलकर इस बीमारी के विनाशकारी प्रभाव को समाप्त करने का प्रयास करें।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: फिर आमने सामने US-ईरान, तेहरान ने जॉर्डन-बहरीन में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमला, कई US सैनिक मारने का दावा

  • ,
  • मिडिल ईस्ट में तनाव: तेहरान ने दिया अमेरिका का जवाब, जॉर्डन-बहरीन में मिलिट्री बेस पर हमला, कई US सैनिक मारने का दावा

  • ,
  • पहाड़ से मैदान तक बारिश का कहर, उत्तराखंड में 7 मौतें, UP में नदियां उफान पर, झारखंड के 10 जिलों में फ्लैश फ्लड अलर्ट

  • ,
  • ‘शुद्धीकरण’ के विरोध पर राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी मनुस्मृति मानसिकता: दीपांकर भट्टाचार्य

  • ,
  • नेपाल त्रासदी में मरने वालों की संख्या 1,050 हुई, 4,000 अब भी लापता, शवों की पहचान के लिए डीएनए जांच शुरू